फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Fraud case on former employee of cooperative society

सहकारी समिति के कर्मचारी पर धोखाधड़ी का केस दर्ज्र

Thu, 02 Sep 2021 11:33 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 02 Sep 2021 11:33 PM IST
विज्ञापन
Fraud case on former employee of cooperative society
लक्सर। सूचना का अधिकार (आरटीआई) अधिनियम के तहत मांगी गई सूचना में सहकारी समिति कर्मचारी की ओर से परिवार रजिस्टर की नकल में हेराफेरी कर अपनी उम्र कम करने के मामले में शिकायतकर्ता की तहरीर पर पुलिस ने धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कर लिया है। हालांकि, मामला सामने आने पर समिति कर्मचारी को पहले ही सेवानिवृत्त कर चुकी है।
विज्ञापन

मोहम्मदपुर बुजुर्ग गांव की बहुउद्देशीय किसान सेवा सहकारी समिति का कार्यालय और गोदाम भुरनी खतीरपुर में है। भुरनी गांव निवासी पहल सिंह समिति में चौकीदार के पद पर तैनात था। कुछ दिन पहले भुरनी गांव के ही धीर सिंह ने सरकारी स्कूल और समिति से आरटीआई के तहत पहल सिंह के शैक्षिक दस्तावेज मांगे थे। सूचना के अधिकार के तहत मांगी गई सूचना में खुलासा हुआ कि स्कूल के दस्तावेज में उसकी जन्मतिथि 23 जुलाई वर्ष 1958 है। जबकि उसने समिति में दी गई परिवार रजिस्टर की नकल में हेराफेरी कर इसे 24 अप्रैल वर्ष 1963 दर्शाया है। धीर सिंह ने जनवरी 2021 में समिति प्रबंधन और पुलिस से मामले की शिकायत की थी। पुलिस की प्राथमिक जांच में समिति कर्मचारी की ओर से परिवार रजिस्टर की नकल में कूटरचना कर जन्मतिथि बदलने की पुष्टि हुई। कोतवाल प्रदीप चौहान ने बताया कि प्राथमिक जांच में पुष्टि के बाद धीर सिंह की तहरीर पर आरोपी पहल सिंह के खिलाफ धोखाधड़ी की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed