{"_id":"6743b2bacd2e32d4680474b4","slug":"four-year-old-girl-dies-due-to-bike-collision-grandmother-serious-roorkee-news-c-5-1-drn1034-555458-2024-11-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Roorkee News: ब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Roorkee News: ब
विज्ञापन
Iलोगों ने बाइक सवार दोनों युवकों को पकड़कर पुलिस को सौंपा
I
Iदादी और पोती को तेज रफ्तार से जा रही एक बाइक ने टक्कर मार दी। जिससे चार वर्षीय बच्ची की मौत हो गई। जबकि उसकी दादी गंभीर रूप से घायल हो गई है। दुर्घटना के बाद लोगों ने बाइक सवार दोनों युवकों को पकड़कर पुलिस को साैंप दिया।I
Iलक्सर कोतवाली क्षेत्र के केशव नगर निवासी शांति देवी पत्नी हरिओम शर्मा रविवार शाम को अपनी चार वर्षीय पोती उर्वशी उर्फ सृष्टि के साथ पैदल ही सामान लेने जा रहे थे। जैसे ही वह सोसायटी मार्ग स्थित एक डेयरी के सामने पहुंचे तो वहां से तेज रफ्तार में गुजर रहे एक बाइक सवार युवकों ने दोनों को टक्कर मार दी। हादसे में शांति देवी और उर्वशी गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को पहले स्थानीय अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी गंभीर हालत को देखते हुए हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। जिस पर उन्हें हरिद्वार के भूमानंद अस्पताल ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने उर्वशी को मृत घोषित कर दिया, जबकि शांति देवी की हालत गंभीर बनी हुई है।I
Iइधर हादसे के बाद बाइक सवार युवकों ने माैके से भागने का प्रयास किया, लेकिन लोगों ने उन्हें पकड़ लिया। बताया जा रहा है कि दोनों युवक नशे में धुत थे। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची व युवकों को हिरासत में ले लिया।I