{"_id":"61a120e194079808ff3e257c","slug":"four-arrested-for-theft-of-lakhs-roorkee-news-drn397155892","type":"story","status":"publish","title_hn":"लाखों की चोरी में चार चोर दबोचे, एक फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लाखों की चोरी में चार चोर दबोचे, एक फरार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झबरेड़ा। सढ़ोली गांव में लाखों की चोरी के मामले में पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जबकि एक फरार हो गया। पुलिस ने उनके पास से चोरी की कुछ रकम भी बरामद की है। साथ ही चारों को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया और फरार आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
झबरेड़ा थाना क्षेत्र के सढ़ोली गांव निवासी शशि सैनी के घर चोरों ने बुधवार रात चोरी कर ली थी। उन्होंने पुलिस को तहरीर देकर बताया था कि चोर घर में रखी अलमारी का ताला तोड़कर छह लाख 30 हजार रुपये की नकदी ले गए हैं। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर चोरों की तलाश शुरू कर दी थी। बृहस्पतिवार शाम पुलिस को सूचना मिली कि चोरी में शामिल लोग कस्बे के पास खड़े हैं। पुलिस ने मौके से चार आरोपियों को पकड़ लिया जबकि एक मौका पाकर फरार हो गया। एसओ विनोद थपलियाल ने बताया कि चोरी में सोनू, नीटू, विकास उर्फ टेटू और विक्की निवासी सढ़ोली को गिरफ्तार किया है जबकि दीपक निवासी सढ़ोली फरार हो गया। उन्होंने बताया कि चारों के पास से चार लाख पांच हजार रुपये की नकदी बरामद की है। चारों को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है। इस दौरान पुलिस टीम में एसआई संजय नेगी, नूर हसन, वीरेंद्र, इतेंद्र, सुंदर और देवेंद्र मौजूद रहे।