फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   food poisioning caused by spider fell in the cooked vegetable

सब्जी में मकड़ी गिरने से हुई थी फूड़ प्वायजनिंग

Mon, 08 Aug 2016 11:54 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की Updated Mon, 08 Aug 2016 11:54 PM IST
विज्ञापन
food poisioning caused by spider fell in the cooked vegetable
विषाक्त पदार्थ खाने से बीमार लोगों के घर पर शोक जताते लोग - फोटो : amarujala
पथरी क्षेत्र के धनपुरा निवासी गुलाम शाबिर की पत्नी सहित पांच बच्चों के बीमार होने की वजह फूड प्वाइजनिंग रहा है। पूरे परिवार ने शनिवार को एक साथ ही खाना खाया था। तब सबने इसे भूत प्रेत का प्रकोप मानते इलाज नहीं कराया। यही वजह रही कि गुलाम शाबिर के आठ वर्षीय बेटे आयुष की मौत हो गई थी।
विज्ञापन


अन्य सदस्यों की हालत में कोई सुधार नहीं होने पर उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया। अस्पताल के डा.संदीप निगम ने बताया कि अब सबकी हालत में सुधार है। परिजनों की मानें तो सब्जी में मकड़ी गिरने से फैले जहर के कारण यह मामला हुआ।
विज्ञापन

 
गुलाम शाबिर की पत्नी इसराना और तीन बच्चे दानिश, शहराज, नसरीन का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। वरिष्ठ डाक्टर संदीप निगम ने बताया कि दानिश की हालत गंभीर थी, लेकिन अब हालत में सुधार है। गुलाम शाबिर की कमर में बहुत तेज दर्द था, अब उसकी हालत ठीक है। जबकि इसराना को अब फूड प्वाइजनिंग नहीं है। उसे बुखार है। अन्य लोगों की हालत ठीक है। उन्हें देखने के लिए रिश्तेदार भी भारी संख्या में अस्पताल में पहुंच रहे है। उसके एक पुत्र की मौत होने पर धनपुरा गांव में लोग पहुंच रहे हैं। मृतक पुत्र का शनिवार को ही सुपुर्द-ए-खाक कर दिया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मामले पर तरह-तरह की चर्चाएं
गुलाम शाबिर के परिवार ने शनिवार को ही सोयाबीन की दाल बनाकर खाना खाया था। पहले उन्हें लगा कि खाना बनाने या कोई मिलावटी मसाला डालने से पूरे परिवार की तबियत बिगड़ी है, लेकिन अब अन्य लोगों की मानें तो दाल में मकड़ी गिरी थी। हालांकि पूरा परिवार इस बात को छिपा रहा है। हालांकि  उनके एक पुत्र ने भी दाल में मकड़ी गिरी होने की बात बताई है। 


टीम नहीं गई 
सीएमओ डा. बीएस जंगपांगी के अनुसार, उन्होंने बहादराबाद सीएचसी की टीम को निर्देशित किया था। टीम को रविवार को धनपुरा गुलाम शाबिर के घर पर जाना था। आसपास के लोगों की मानें तो उनके घर पर स्वास्थ्य विभाग की टीम नहीं पहुंची। सीएमओ ने बताया कि परिवार का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। उनसे जानकारी जुटाई जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed