फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Food Department Conducts Raids in Border Area; Collects Four Samples, Including Mawa and Sweets

Roorkee News: बॉर्डर पर खाद्य विभाग ने मारे छापे, मावा-मिठाई समेत चार नमूने भरे

Thu, 29 Oct 2026 05:10 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की
संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की Updated Thu, 29 Oct 2026 05:10 PM IST
विज्ञापन
Food Department Conducts Raids in Border Area; Collects Four Samples, Including Mawa and Sweets
नारसन बॉर्डर पर बसों और टैक्सियों की जांच, मंगलौर पुलिस के साथ खाद्य सुरक्षा विभाग की संयुक्त कार्रवाई
विज्ञापन

नमूनों की रिपोर्ट आने के बाद होगी नियमानुसार कार्रवाई, खाद्य कारोबारियों में मचा हड़कंप
रुड़की। दीपावली और आगामी शादी समारोहों के मद्देनजर खाद्य सुरक्षा विभाग ने मिलावटी खाद्य पदार्थों की रोकथाम के लिए निगरानी तेज कर दी है। विभागीय टीम ने मंगलौर पुलिस के साथ संयुक्त अभियान चलाकर नारसन बॉर्डर से गुजरने वाली बसों और टैक्सियों का निरीक्षण किया। इस दौरान वाहनों में ले जाए जा रहे मावा, मिठाई, पनीर और दूध की जांच की गई। टीम ने मौके से चार विधिक खाद्य नमूने लेकर जांच के लिए संग्रहीत किए।


निरीक्षण टीम में वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी, तहसील रुड़की कपिल देव और वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी, नगर निगम हरिद्वार कैलाश टम्टा शामिल रहे। निरीक्षण के दौरान टीम ने एक मावा, एक मिठाई, एक पनीर और एक दूध का नमूना लिया। सभी नमूनों को प्रयोगशाला में जांच के लिए भेजा गया। रिपोर्ट मिलने होने के बाद खाद्य सुरक्षा मानकों के उल्लंघन की पुष्टि होने पर संबंधित लोगों के खिलाफ नियमानुसार अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। त्योहारी सीजन में विभाग की इस कार्रवाई से मेवा, दूध, पनीर और अन्य खाद्य पदार्थों का परिवहन करने वालों में हलचल देखने को मिली। वहीं, दीपावली और शादी समारोहों के लिए मिठाई तैयार करने और बेचने वाले कारोबारियों में भी सतर्कता बढ़ गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed