फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Fog on buses, hitting passenger suffering

बसों पर कोहरे की मार, यात्री बेहाल

Wed, 07 Dec 2016 10:10 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो रुड़की
अमर उजाला ब्यूरो रुड़की Updated Wed, 07 Dec 2016 10:10 PM IST
विज्ञापन
कोहरे से जहां वाहनों का आवागमन प्रभावित हो रहा है वहीं राजस्व में भी दस प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई है। बावजूद इसके रुड़की डिपो की अधिकतर बसों में फॉग लाइटों की व्यवस्था नहीं की जा रही है। इससे न सिर्फ चालकों को परेशानियों हो रही है बल्कि दुर्घटना का भी खतरा बना रहता है।
विज्ञापन


ठंड के साथ-साथ पिछले दो-तीन दिनों से कोहरे का प्रकोप बढ़ता जा रहा है। इससे सड़क यातायात भी प्रभावित हो रहा है। रुड़की रोडवेज डिपो से 30 से अधिक बसों का संचालन किया जाता है। इनमें नई बसों में तो फाग लाइटें हैं लेकिन, पुरानी कई बसों में फाग लाइटें नहीं हैं। इसके अलावा सभी बसों के हीटिंग सिस्टम ठप पड़े हुए हैं। इससे यात्री ठिठुर कर यात्रा करने को मजबूर हैं। रोडवेज सहायक महाप्रबंधक जेके शर्मा का कहना है कि हीटिंग सिस्टम बसों में बंद कर दिया गया है। फाग लाइटें चालकों की डिमांड पर उपलब्ध कराई जाती है। उन्होंने बताया कि कोहरे के कारण बसों का संचालन प्रभावित हो रहा है। साथ ही डिपो की आय भी प्रभावित हो रही है। पहले जहां डिपो की प्रतिदिन की आय चार लाख रुपये के करीब थी वह अब घटकर साढ़े तीन लाख तक आ गई है।
विज्ञापन



जम्मूतवी एक्सप्रेस अनिश्चितकालीन लेट
कोहरे से रेल यातायात प्रभावित हो रहा है। बुधवार सुबह 7:26 मिनट पर पहुंचने वाली जम्मूतवी-भागलपुर एक्सप्रेस अनिश्चितकालीन लेट हो गई। इस ट्रेन का यही पता नहीं कि वह स्टेशन कब पहुंचेगी। इसके अलावा अमृतसर-हावड़ा मेल 18 घंटे, हावड़ा-पंजाब मेल 14 घंटे, अहमदाबाद-हरिद्वार मेल दो घंटे, लखनऊ-चंडीगढ़ एक्सप्रेस दो घंटे, अमृतसर-हरिद्वार जनशताब्दी एक्सप्रेस एक घंटा, गोहवटी-जम्मूतवी लोहित एक्सप्रेस नौ घंटे, ब्रांदा-देहरादून एक्सप्रेस एक घंटा, मुंबई-देहरादून एक्सप्रेस नौ घंटे, श्रीगंगानगर-हरिद्वार एक्सप्रेस छह घंटे, अमृतसर-देहरादून लौहरी एक्सप्रेस दो घंटे, फिरोजपुर-धनबाद किसान एक्सप्रेस दो घंटे स्टेशन पहुंची। इसके अलावा देहरादून-सहारनपुर पैसेंजर एक घंटा, लखनऊ-पैसेंजर नौ घंटे, ऋषिकेश-दिल्ली पैसेंजर एक घंटा, दिल्ली-हरिद्वार पैसेंजर दो घंटे की देरी से लंढौरा स्टेशन पहुंची। ट्रेनें लेट होने से यात्री दिनभर पूछताछ कार्यालय पर इनकी स्थिति जानने के लिए जमा रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed