फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Flown 1.35 lakh with credit card

चिकित्सक के क्रेडिट कार्ड से 1.35 लाख उड़ाए

Sat, 07 Mar 2020 11:45 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 07 Mar 2020 11:45 PM IST
विज्ञापन
Flown 1.35 lakh with credit card
रुड़की। साइबर ठगों ने एक डॉक्टर के क्रेडिट कार्ड के जरिये खाते से एक लाख से भी अधिक की रकम साफ कर दी। डॉक्टर के पास मोबाइल पर मैसेज आया तो उनके होश उड़ गए। उन्होंने आननफानन में बैंक पहुंचकर जानकारी ली। साथ ही मामले की शिकायत पुलिस से की। पुलिस ने मामले को साइबर सेल भेज दिया है।
विज्ञापन

सिविल लाइंस निवासी सतीश कुमार पेशे से डॉक्टर हैं। उन्होंने एक बैंक का कुछ माह पूर्व क्रेडिट कार्ड बनवाया था। क्रेडिट कार्ड बनवाने के बाद भी वह उसे प्रयोग में नहीं लाते थे। इस बीच उन्होंने क्रेडिट कार्ड का प्रयोग न होने के चलते बैंक में उसे बंद कराने के लिए प्रार्थना पत्र दिया। बैंक ने प्रार्थना पत्र के आधार पर क्रेडिट कार्ड बंद कर दिया। शुक्रवार को उनके पास मोबाइल पर खाते से क्रेडिट कार्ड के जरिये 1.35 लाख रुपये निकाले जाने का मैसेज आया। इतनी बड़ी रकम निकाले जाने का मैसेज देखकर उनके होश उड़ गए। वह आननफानन में बैंक पहुंचे और मामले की जानकारी दी। बैंक अधिकारियों ने मामले की जांच की तो पता चला कि क्रेडिट कार्ड के जरिये ही रकम निकाली गई है। जबकि वह क्रेडिट कार्ड पहले ही बंद करवा चुके हैं। बंद क्रेडिट कार्ड के जरिये रुपये निकाले जाने की घटना से बैंक अधिकारी भी हतप्रभ रह गए। बैंक अधिकारियों ने बताया कि साइबर ठगों ने क्रेडिट कार्ड के जरिये ही उनके खाते से रकम निकाली है, लेकिन वह यह जवाब नहीं दे पाए कि बंद क्रेडिट कार्ड से रकम कैसे निकली। बैंक अधिकारियों ने मामले की शिकायत पुलिस से करने की बात कही। साथ ही बाद में जांच करने का आश्वासन दिया। शनिवार को डॉक्टर सिविल लाइंस कोतवाली पहुंचे और मामले की जानकारी पुलिस को देते हुए तहरीर दी। कोतवाली प्रभारी अमरजीत सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। साथ ही मामले को साइबर सेल हरिद्वार भेजा जा रहा है।
विज्ञापन

...तो परिचित ने प्रयोग किया क्रेडिट कार्ड
क्रेडिट कार्ड बंद होने के बाद भी खाते से इतनी बड़ी रकम निकालने के मामले में आशंका जताई जता रही है कि किसी परिचित ने तो कार्ड का प्रयोग तो नहीं किया है। पुलिस भी ऐसा ही मानकर चल रही है कि किसी परिचित ने क्रेडिट कार्ड का प्रयोग उसे बंद होने से पहले किया हो और मामले की जानकारी अब मैसेज के जरिये मिली हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed