फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Fishery market opened for farmers in Mangalore market

किसानों के लिए मंगलौर मंडी में खुला मत्स्य बाजार

Fri, 10 Jul 2020 11:30 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 10 Jul 2020 11:30 PM IST
विज्ञापन
Fishery market opened for farmers in Mangalore market
मंगलौर में मत्स्य पालन दिवस पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करती राज्यमंत्री रेखा आर्य। - फोटो : ROORKEE
प्रदेश की महिला और बाल कल्याण पशुपालन और मत्स्य विकास राज्य मंत्री रेखा आर्य ने कहा कि सरकार मत्स्य पालकों के हित संरक्षित करने के लिए कृतसंकल्प है। सरकार ने मत्स्य पालकों को सब्सिडी के आधार पर ऋण उपलब्ध कराने के लिए 164 करोड़ के बजट का प्रावधान किया है। मत्स्य पालकों को जो तालाब पहले 10 वर्षों के लिए आवंटित किए जाते थे, अब उनकी अवधि बढ़ाकर 29 वर्ष कर दी गई है। रेखा आर्य ने सोमवार को कृषि उत्पादन मंडी समिति परिसर स्थित नवनिर्मित मत्स्य बाजार का उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने मत्स्य पालकों को आत्मनिर्भर योजना के अंतर्गत सब्सिडी पर ऋण उपलब्ध कराने तथा उन्हें अन्य प्रकार से लाभ पहुंचाने वाली कई योजनाओं की घोषणा की। इस बाजार का लाभ क्षेत्र के हजारों लोगों को मिलेगा।
विज्ञापन

मत्स्य पालन दिवस के मौके पर उन्होंने कहा कि सरकार सभी वर्गों के हितों की रक्षा करने के लिए हरसंभव कदम उठा रही है। प्रदेश में मत्स्य पालन की असीम संभावनाएं बताते हुए उन्होंने कहा कि लॉकडाउन के कारण पूरा प्रदेश प्रभावित रहा है, लेकिन अब हालात तेजी से सामान्य हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि सरकार मत्स्य पालन को बढ़ावा देने के लिए लगातार कदम उठा रही है। कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी लोगों तक पहुंचाने के लिए गोष्ठियों का भी आयोजन किया जा रहा है। कोरोना संकट के दौरान आर्थिक मंदी के दौर से गुजर रहे देश को आत्मनिर्भर बनाने में मत्स्य पालन एक बड़ी उपलब्धि साबित हो सकता है। झबरेड़ा के विधायक देशराज कर्णवाल ने कहा कि भाजपा सरकार विकास के एजेंडे पर पूरी तरह सफल है। हर क्षेत्र में विकास कार्य कराए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि मत्स्य बाजार बनने से इस क्षेत्र के मत्स्य पालकों को काफी लाभ मिलेगा। पशुपालन एवं मत्स्य विभाग के संयुक्त निदेशक एसके पुरोहित ने कहा कि सरकार मत्स्य पालकों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए हर संभव प्रयास कर रही है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि भविष्य में इसी मत्स्य बाजार के परिसर में ही एक मुर्गी पालन बाजार बनाए जाने की भी योजना है। इसके लिए कृषि उत्पादन मंडी समिति से भूमि की मांग की गई है। यदि भूमि मिल जाती है तो उस पर भी जल्द ही कार्य शुरू हो जाएगा। कार्यक्रम में मंगलौर मंडी समिति अध्यक्ष डॉ मधु सिंह, डॉ गौरव चौधरी, रुड़की नगर निगम के पार्षद विवेक चौधरी, नेपाल सिंह कश्यप, सुबोध शर्मा, राजपाल सिंह आदि लोग मौजूद रहे।कार्यक्रम में पहुंचे मत्स्य पालकों को विभागीय मंत्री द्वारा किट भीवितरण की गई जो की मदद से पालन में काफी मददगार साबित होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed