{"_id":"570f2c904f1c1ba07b4a6ac0","slug":"firing-in-congress-leader-son-marriage","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांग्रेस नेता के बेटे की शादी में फायरिंग, एक घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांग्रेस नेता के बेटे की शादी में फायरिंग, एक घायल
ब्यूरो / अमर उजाला, रुड़की
Updated Thu, 14 Apr 2016 11:10 AM IST
विज्ञापन
Firing
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रुड़की में एक कांग्रेस नेता के बेटे की शादी में हर्ष फायरिंग के दौरान एक युवक को गोली लग गई। आनन-फानन में उसे शहर के एक निजी अस्पताल में ले जाया गया। लेकिन हालत गंभीर होने पर डाक्टरों ने हायर सेंटर रेफर कर दिया।
विज्ञापन
पुलिस को मामले की भनक नहीं लगी और न घायल पक्ष की ओर से तहरीर दी गई है। मामला शहर में चर्चा का विषय बना हुआ है। शहर में एक कांग्रेस नेता के बेटे की दो दिन पहले शादी हुई थी। मंगलवार रात हरिद्वार-रुड़की राजमार्ग स्थित एक फार्महाउस में पार्टी रखी गई थी। इसमें कई खास मेहमानों ने शिरकत की।
विज्ञापन
खुशी में किसी ने हर्ष फायरिंग कर दी। असलहे से निकली गोली कांग्रेस नेता के पड़ोसी युवक को जा लगी। इससे पार्टी में अफरातफरी मच गई। घायल युवक को शहर के एक निजी अस्पताल ले जाया गया। लेकिन ज्यादा खून बहने के कारण डॉक्टरों ने युवक को रातोंरात हायर सेंटर रेफर कर दिया।
विज्ञापन
सिविल लाइंस कोतवाली प्रभारी योगेंद्र पाल सिंह भदौरिया का कहना है कि रात में मंगलौर क्षेत्र में गोली चलने की सूचना मिली थी। लेकिन किसी शादी समारोह में गोली चलने की जानकारी पुलिस को नहीं मिली है। तहरीर पर जांच की जाएगी।
खुशी के मौकों पर बह रहा खून
शादी पार्टी के मौके पर खुशी का इजहार करने के लिए चलाई जा रही गोलियां खुशियों में खलल की वजह बन रही हैं। दो साल पहले डीएवी डिग्री कॉलेज के मैदान में एक शादी समारोह के दौरान गोली चलने से बारात में आई एक बच्ची की मौत हो गई थी।
साकेत मोहल्ले में भी गोली चलने से एक मासूम की जान चली गई थी। इसके अलावा चार माह पहले नारसन में मंढे के दौरान फायरिंग से दूल्हे के पिता की मौत हो गई थी। जान की सुरक्षा का हवाला देकर लिए जाने वाले असलहों का इस्तेमाल सिर्फ शादी पार्टियों में फायरिंग या दिखावे के लिए किया जा रहा है। पुलिस ऐसे लोगों के खिलाफ असलहे निरस्तीकरण की कार्रवाई नहीं कर पाती।
गोली चलने की सूचना पर दौड़ी पुलिस
मंगलौर के टिकौला क्षेत्र में रात के समय गोली चलने की सूचना पर पुलिस दौड़ पड़ी। मगर गांव पहुंचकर पता चला कि बच्चों को लेकर दो पक्षों में मारपीट हुई है। दरअसल झगड़ा होने पर किसी ग्रामीण ने कंट्रोल रूम पर सूचना दी थी कि विवाद में गोली चलने की तैयारी है। इस पर मंगलौर कोतवाली पुलिस गांव की तरफ दौड़ पड़ी।