फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Fire on mother and son, woman seriously injured

मां-बेटे पर झोंका फायर, महिला गंभीर घायल

Mon, 01 Nov 2021 08:09 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 01 Nov 2021 08:09 PM IST
विज्ञापन
Fire on mother and son, woman seriously injured
मंगलौर में दवाई लेने जा रहे मां बेटे पर हुए फायर के बाद रुड़की सिविल अस्पताल में उपचार के लिए पहुं? - फोटो : ROORKEE
दवा लेकर घर लौट रहे मां-बेटे पर बदमाशों ने फायर झोंक दिया। गोली लगने से महिला गंभीर रूप से घायल हो गई जबकि उसके बेटे को भी छर्रे लगे हैं। महिला को आननफानन सिविल अस्पताल में भर्ती कराया। यहां उसकी गंभीर हालत को देखते हुए हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। युवक की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर तीन के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

सोमवार दोपहर रिजवान निवासी मुंडलाना अपनी मां मोमिना (50) के साथ बाइक से मंगलौर दवा लेने गए थे। दवा लेकर दोनों मां-बेटे घर लौट रहे थे। जैसे ही दोनों नाथूखेड़ी में शराब ठेके के पास पहुंचे तो तीन बदमाश अचानक गन्ने खेत से निकलकर बाइक के सामने आ गए। वे बाइक को रोकने का प्रयास करने लगे। बदमाशों को देख रिजवान ने बाइक दौड़ा दी। इस पर एक बदमाश ने तमंचे से फायर झोंक दिया। छर्रे लगने से रिजवान बाइक से नीचे गिर पड़े और भागने का प्रयास करने लगा। बदमाशों ने दूसरा फायर किया तो गोली उनकी मां के दाएं पैर में जा लगी।
विज्ञापन

वह लहूलुहान होकर जमीन पर गिर गईं। गोली की आवाज सुनकर राहगीरों को आते देख बदमाश भाग निकले। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों को रुड़की सिविल अस्पताल में भर्ती कराया। यहां से मोमिना को हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। कोतवाली प्रभारी प्रवीण कोश्यारी ने बताया कि रिजवान की तहरीर के आधार पर सनी, मोंटी और आदि उर्फ आदित्य निवासी मुंडलाना, मंगलौर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। प्रथमदृष्टया मामला पुरानी रंजिश का लग रहा है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बोर्ड विवाद से जोड़ा जा रहा मामला
कोतवाली क्षेत्र के मुंडलाना गांव में पिछले कुछ दिनों से एक बोर्ड पर नाम लिखने को लेकर विवाद चला आ रहा है। इसे लेकर कई बार ग्रामीण आमने-सामने आ चुके हैं। पुलिस भी मुंडलाना गांव में कई बार बैठक कर विवाद सुलझाने का प्रयास कर चुकी है। ग्रामीण आशंका जता रहे हैं कि गोलीकांड के पीछे यही विवाद हो सकता है। ग्रामीणों को डर है कि कहीं मामूली विवाद सांप्रदायिक रूप न ले ले। ग्रामीणों ने पुलिस से गहनता से जांच कर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed