फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Fira's intention to waive Rs four crore water

चार करोड़ रुपये माफ कराने की मंशा पर फिरा पानी

Thu, 29 Dec 2016 10:33 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो पिरान कलियर
अमर उजाला ब्यूरो पिरान कलियर Updated Thu, 29 Dec 2016 10:33 PM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
नोटबंदी का हवाला देकर ठेकों का बकाया माफ करने के सरकार के आदेश पर हाईकोर्ट की रोक ने ठेकेदारों की मंशा पर पानी फेर दिया है। अब ठेकेदारों को दरगाह प्रबंधन को तीन करोड़ 95 लाख 14 हजार रुपये की बकाया धनराशि जारी करनी होगी। उधर, हाईकोर्ट के आदेश के बाद दरगाह प्रशासन भी सक्रिय हो गया है। दरगाह प्रबंधक की ओर से ठेकेदारों को बकाया धनराशि जमा करने के लिए नोटिस भेजने की तैयारी शुरू कर दी गई है।

गौरतलब है कि पिरान कलियर शरीफ में हर साल प्रसाद, तहबजारी, वाहनों की पार्किंग, शौचालय आदि के लिए हर साल करोड़ों रुपये के ठेके छोड़े जाते हैं। इनमें ठेकेदारों को सबसे ज्यादा कलियर उर्स में आमदनी होती है। लेकिन इस बार कलियर उर्स में नोटबंदी के चलते कारोबार मंदा ही रहा है। इसके चलते प्रदेश सरकार की ओर से ठेकेदारों पर बकाया करीब तीन करोड़ रुपये माफ किए गए थे। जिसे हाईकोर्ट में एक जनहित याचिका में चुनौती दी गई थी। अब हाईकोर्ट ने सरकार के बकाया माफ करने के आदेश पर रोक लगा दी है। इस आदेश ने नोटबंदी की आड़ में करोड़ों रुपये माफ कराने की ठेकेदारों की मंशा पर पानी फेर दिया है। इसे ठेकेदारों के लिए करारा झटका माना जा रहा है। इस आदेश के बाद ठेकेदारों में हड़कंप की स्थिति है। बताया गया है कि दरगाह में आठ-नौ ठेकों पर बकाया चल रहा था।
विज्ञापन


दरगाह प्रबंधक आरिफ रशीद का कहना है कि बकाया माफी के लिए दरगाह की ओर से शासन को प्रस्ताव नहीं भेजा गया है। उन्होंने बताया कि ठेकेदारों पर दरगाह का तीन करोड़ 95 लाख 14 हजार रुपये का बकाया चल रहा है। इस बकाया रकम को वसूलने के लिए ठेकेदारों को नोटिस जारी करने की तैयारी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उत्तराखंड आपदा में भी माफ हुए थे करोड़ों रुपये
- ऐसा पहली बार नहीं है जब ठेकेदारों को करोड़ों रुपये माफ करने की कोशिश हुई है। वर्ष 2013 में दरगाह प्रबंधन की ओर से शासन को प्रस्ताव भेजा गया था। जिसके बाद ठेकेदारों पर एक करोड़ 28 लाख रुपये माफ किए गए थे। यह धनराशि ने दरगाह प्रबंधन ने अपने राजस्व से दी थी। दरगाह प्रबंधन की ओर से शासन से यह रकम लेने के लिए कोई कदम नहीं उठाया गया। लेकिन इस बार ठेकेदारों को बकाया माफ करने की मंशा पर पानी फिर गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed