फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   FIR registered against the car driver

Roorkee News: कार चालक के खिलाफ एफआईआर दर्ज

Thu, 20 Aug 2026 06:28 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 20 Aug 2026 06:28 PM IST
विज्ञापन
FIR registered against the car driver
सड़क हादसे में घायल हुए दो युवकों में से एक की उपचार के दौरान मौत हो जाने के मामले में पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर कार चालक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

बुधवार को उप्र के जनपद बागपत के थाना दोघट क्षेत्र के निरपुडा गांव निवासी संतोष ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि 09 अगस्त को उसका पति मांगा व संजीव हरिद्वार से गंगाजल भरकर पैदल कांवड़ लेकर आ रहे थे। जैसे ही वह मंगलौर-हरिद्वार हाईवे पर पहुंचे तो एक ऑल्टो कार ने टक्कर मार दी जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन

हादसे के बाद चालक कार समेत मौके से फरार हो गया था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों घायलों को रुड़की सिविल अस्पताल में भर्ती कराया था। वहां उपचार के दौरान उसके पति मांगा की मौत हो गई थी। चिकित्सकों ने घायल संजीव की हालत नाजुक देखते हुए हायर सेंटर रेफर कर दिया था। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने कार नंबर के आधार पर चालक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर चालक की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed