{"_id":"61757a92cdb2e3019a48e008","slug":"fighting-for-protesting-against-molesting-a-woman-by-entering-the-house-roorkee-news-drn3943075133","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर में घुसकर महिला से छेड़छाड़ विरोध करने पर मारपीट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घर में घुसकर महिला से छेड़छाड़ विरोध करने पर मारपीट
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आरोपियों ने महिला के घर में घुसकर उसके साथ छेड़खानी करते हुए मारपीट कर दी। वे जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए। पुलिस ने एक महिला समेत तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार कोतवाली क्षेत्र के नारसन खुर्द निवासी एक महिला ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि 19 अक्तूबर की देर रात को वह अपने घर में सोई हुई थी। इसी दौरान दीवार फांदकर गांव की ही एक महिला व दो व्यक्ति उसके घर में घुस आए और गाली गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर आरोपियों ने उसके साथ छेड़खानी करते हुए कपड़े फाड़ दिए और मारपीट शुरू कर दी। शोर मचाने पर दो ग्रामीण मौके पर पहुंच गए, जिसके बाद आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। पीड़ित महिला की तहरीर पर पुलिस ने छेड़खानी, मारपीट, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया है। कोतवाली प्रभारी प्रवीण कोश्यारी ने बताया कि नामजद किए गए राकेश, रितेश व सुनीता के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर छानबीन की जा रही है। संवाद
घर में खड़ी साइकिल चोरी
मंगलौर। चोरों ने घर में खड़ी साइकिल पर हाथ साफ कर दिया। आरोपी साइकिल चोरी करते हुए सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर देकर चोर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार संजीव सक्सेना निवासी आकाशदीप एन्क्लेव ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि 18 अक्तूबर की देर रात को दीवार फांदकर एक चोर उनके घर में घुस गया और वहां पर खड़ी साइकिल चुरा ली। चोरी की घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। आरोपी ने 29 सितंबर की रात को भी उनके घर में घुसकर चोरी की थी। उन्होंने बताया कि आरोपी बिझौली गांव का रहने वाला है। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर के आधार पर अज्ञात चोर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। संवाद