{"_id":"6a5e1d75de85499f9f09a046","slug":"fianc-threatened-with-death-for-marrying-young-woman-roorkee-news-c-37-1-hrd1015-158253-2026-07-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Roorkee News: युवती से निकाह करने पर मंगेतर को दी जान से मारने की धमकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Roorkee News: युवती से निकाह करने पर मंगेतर को दी जान से मारने की धमकी
Mon, 20 Jul 2026 06:37 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की
संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की
Updated Mon, 20 Jul 2026 06:37 PM IST
विज्ञापन
इंटरनेशन नंबरों से की गई काॅल, पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की
लक्सर। एक युवक के मोबाइल फोन पर इंटरनेट काॅलिंग कर उसकी मंगेतर के बारे में अनर्गल बातें करने और मंगेतर से शादी करने पर जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। युवती के पिता ने पुलिस को तहरीर देकर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
पुलिस के अनुसार, कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी ग्रामीण ने शिकायत कर बताया कि उन्होंने कुछ समय पहले अपनी बेटी का निकाह मंगलौर कोतवाली क्षेत्र के गांव निवासी परिचित युवक के साथ तय किया है। रिश्ता तय होने के बाद पिछले कई दिनों से उनकी बेटी के मंगेतर के मोबाइल फोन पर इंटरनेशल नंबरों से इंटरनेट काॅलिंग कर अभद्रता की गई। फोनकर्ता ने उनकी बेटी के बारे में अनर्गल बातें करते हुए युवक को भड़काने का प्रयास किया। युवक ने इस पर ध्यान नहीं दिया लेकिन इसके बाद लगातार काॅल आती रहीं और फोनकर्ता युवक को उनकी बेटी से निकाह करने पर जान से मारने की धमकी दे रहा है। इससे युवक और उसके परिजन सहमे हुए हैं। ग्रामीण की तहरीर पर पुलिस अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी की पहचान कर रही है।