फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Festival of Lights illuminate the city at

प्रकाश पर्व पर रौशन हुआ शहर

Sat, 29 Oct 2016 09:52 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो रुड़की
अमर उजाला ब्यूरो रुड़की Updated Sat, 29 Oct 2016 09:52 PM IST
विज्ञापन
Festival of Lights illuminate the city at
Houses decorated on the occasion of Diwali in Roorkee. - फोटो : amarujala
शहर और आसपास के क्षेत्रों में प्रकाश पर्व की पूर्व संध्या पर रोशनी से शहर जगमग हो उठा। एक ओर जहां लोगों ने गणेश लक्ष्मी पूजन की तैयारी की, वहीं पटाखों की जमकर खरीदारी हुई। देर शाम तक बाजारों में चहल पहल बनी रही।
विज्ञापन


दीपावली को लेकर पिछले कई दिनों से चल रही तैयारियां शनिवार को चरम पर रहीं। हर तरफ दीपावली को लेकर लोगों में उत्साह रहा। दिनभर एक दूसरे को शुभकामना देने के साथ ही उपहारों का भी आदान प्रदान होता रहा। साथ ही लोग घरों की सजावट में व्यस्त रहे। शाम होते ही पूरा शहर रौशनी और सजावट से जगमग हो उठा। दूसरी ओर पटाखा बाजार में सुबह से खरीदारों के लिए लोगों की भीड़ लगी रही।
विज्ञापन


शहर में नेहरू स्टेडियम, रामनगर और लालकुर्ती क्षेत्र में लगी पटाखों की दुकानों पर देर शाम तक लोग पटाखों की खरीदारी में लगे रहे। अकेले नेहरू स्टेडियम में ही लगभग सौ दुकानें लगीं हैं, जिसमें दो करोड़ से अधिक के पटाखे सजाए गए हैं। इसके अलावा लालकुर्ती और रामलीला मैदान में लगभग एक करोड़ से अधिक से पटाखे लगाए गए हैं। आतिशबाजी के साथ ही गणेश-लक्ष्मी के पूजन के लिए भी लोगों में खासा उत्साह है। इसके लिए पिछले कई दिनों से घरों और प्रतिष्ठानों को सजाया संवारा जा रहा है। शाम को शहरवासियों ने छोटी दिवाली मनाई। इसके बाद अब रविवार को बड़ी दीपावाली की धूम रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन



गोवर्धन पूजा कल
रुड़की। दीपावली के बाद रविवार को शहर और आसपास के क्षेत्रों में गोवर्धन पूजा मनाई जाएगी। मंदिरों और घरों में भगवान गोवर्धन को भोग लगाने के साथ ही भंडारे का भी आयोजन किया जाएगा। जगह-जगह गोवर्धन पूजा की कथा भी होगी। इसके बाद सोमवार को भैयादूज की धूम रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed