फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Father lost his senses after son's arrest

हनीट्रैप में गिरफ्तार सैन्यकर्मी, पिता ने खोई सुधबुध

Sun, 22 May 2022 08:12 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 22 May 2022 08:12 PM IST
विज्ञापन
Father lost his senses after son's arrest
हनीट्रैप मामले में जोधपुर रेजीमेंट के सैन्यकर्मी के पकड़े जाने की सूचना रुड़की के सैन्यकर्मी के घर पहुंची तो परिवार के लोग सन्न रह गए। परिजनों को विश्वास नहीं हो रहा है कि उनका बेटा ऐसा भी कर सकता है। बेटे की करतूत सुनकर पिता सुधबुध खो चुके हैं। परिवार के अन्य लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन

रुड़की के कृष्णानगर गली नंबर-दस निवासी प्रदीप कुमार तीन साल पहले सेना में भर्ती हुआ था। वर्तमान में प्रदीप कुमार की तैनाती जोधपुर रेजीमेंट में थी। प्रदीप कुमार पर आरोप है कि वह पाकिस्तानी महिला एजेंट के संपर्क में था और सेना की गोपनीय सूचनाएं महिला को दे रहा था। वह पीआईओ (पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी) के संपर्क में था। शक होने पर इंटेलिजेंस लगातार उस पर नजर रख रही थी। 18 मई को प्रदीप कुमार को हिरासत में लिया गया है। पूछताछ मेें उसने बताया है कि वह सात माह से मोबाइल पर महिला के संपर्क में था। वह महिला से व्हाट्सएप पर चैट, वॉइस कॉल एवं वीडियो कॉल से बातें करता था। महिला ने खुद को ग्वालियर मध्यप्रदेश की रहने वाली बता रखा था। साथ ही उसे शादी करने का झांसा देकर गोपनीय दस्तावेजों की फोटो मंगवाने लगी थी। वहीं, दीपक की गिरफ्तारी की सूचना परिजनों को मिली तो उनके होश उड़ गए। पिता जगपाल बेटे की करतूत सुनकर बेसुध हो गए हैं। घर के अन्य लोगों का रो-रोककर बुराहाल है। बेटे की करतूत पर पिता कुछ भी बोलने से इनकार कर रहे हैं। बस उनका यही कहना है कि बेटा ऐसा कर सकता है, उन्हें विश्वास नहीं हो रहा है।
विज्ञापन

मूलरूप से चरथावल का रहने वाला है परिवार
हनीट्रैप के मामले में रुड़की के कृष्णानगर निवासी प्रदीप कुमार के गिरफ्तार होने के बाद स्थानीय पुलिस और खुफिया विभाग भी अलर्ट हो गया है। खुफिया विभाग ने घर पहुंचकर जानकारी जुटाई। जांच में पता चला कि प्रदीप का परिवार मूलरूप से चरथावल का रहने वाला है। कई साल पहले पिता रुड़की आकर रहने लगे थे। जगपाल रुड़की रहकर फेरी लगाने का काम करने लगे। फेरी लगाकर उन्होंने प्रदीप और अन्य बच्चों को पढ़ाया-लिखाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रदीप के भाई भी हैं सेना में
परिवार वालों से खुफिया विभाग ने जानकारी जुटाई तो पता चला कि प्रदीप के चार भाई और दो बहनें हैं। प्रदीप के चारों भाई बीएसएफ, सीआरपीएफ में हैं। साथ ही पता चला कि प्रदीप की अभी शादी नहीं हुई है। परिवार के लोग शादी के लिए लड़की की तलाश कर रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed