{"_id":"69d7efb3b58eaab4eb0c82e2","slug":"farmers-started-harvesting-wheat-and-mustard-roorkee-news-c-5-1-drn1027-942797-2026-04-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Roorkee News: किसानों ने गेहूं और सरसों की शुरू की कटाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Roorkee News: किसानों ने गेहूं और सरसों की शुरू की कटाई
विज्ञापन
खानपुर में बृहस्पतिवार को गेहूं की कटाई करते किसान। स्वयं
मौसम में सुधार आने पर बृहस्पतिवार को बारिश थमने पर किसानों ने सरसों और गेहूं की कटाई शुरू कर दी। किराए पर मजदूर लेकर किसान अपने खेतों में डटे हैं ताकि समय से कटाई की जा सके।
दो दिन तक बारिश होने के कारण फसलों की कटाई प्रभावित हो गई थी हालांकि कुछ किसानों ने सरसों और गेहूं की फसल की कटाई हो चुकी है। बृहस्पतिवार सुबह से ही तेज धूप के कारण कटाई शुरू कर दी गई। किसान कुशल पाल, मदन सिंह, साहब सिंह, संदीप कुमार, नरेंद्र कुमार और आदित्य का कहना है कि पिछले वर्ष बेमौसमी बारिश के कारण फसल खराब हो गई थी। इस बार भी वहीं खतरा मंडरा रहा है। किसानों का कहना है कि यदि मौसम ने एक महीना साथ दिया तो सभी किसान गेहूं और सरसों की फसल की थ्रेसिंग कराकर फसल घर ले जाएंगे।