फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Farmers opened front against Energy Corporation

ऊर्जा निगम पर गरजे किसान, लगाया उत्पीड़न का आरोप

Wed, 06 Apr 2022 08:12 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 06 Apr 2022 08:12 PM IST
विज्ञापन
Farmers opened front against Energy Corporation
रुड़की स्थित विद्युत वितरण खंड में ग्रामीण अधिशासी अभियंता के कार्यालय के बाहर अपनी मांगों को ल? - फोटो : ROORKEE
क्षेत्र में हो रही आठ से दस घंटे की अघोषित बिजली कटौती, ऊर्जा निगम की टीम ओर से गांवों में छापे मारने समेत अन्य समस्याओं के विरोध में किसानों ने ऊर्जा निगम के अधिशासी अभियंता (ग्रामीण) कार्यालय पर प्रदर्शन किया। भारतीय किसान यूनियन (अराजनैतिक) और उत्तराखंड किसान मोर्चा (उकिमो) के बैनर तले किसानों ने निगम पर उत्पीड़न का आरोप लगाकर जमकर नारेबाजी की। साथ ही मांगें पूरी नहीं होने पर आंदोलन शुरू करने की चेेतावनी दी।
विज्ञापन

बुधवार को भाकियू और उकिमो के पदाधिकारी किसानों के साथ ऊर्जा निगम के ग्रामीण ईई कार्यालय पहुंचे। उन्होंने ऊर्जा निगम के अधिकारियों के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। कहा कि ऊर्जा निगम के अधिकारी किसानों की समस्याओं को लेकर गंभीर नहीं है। भाकियू जिलाध्यक्ष विजय कुमार शास्त्री ने कहा कि ऊर्जा निगम किसानों का उत्पीड़न कर रहा है। ग्रामीण क्षेत्रों में लगातार आठ से 10 घंटे तक अघोषित बिजली कटौती की जा रही है जबकि इस समय किसानों को सिंचाई की जरूरत है। बिना सिंचाई गन्ने और चारे की फसलें सूखती जा रही हैं। कहा कि सुविधाएं देने के बजाय बिजली की दरों में बढ़ोतरी कर दी गई। विभाग को बढ़ी दरें तुरंत वापस लेनी होंगी। उन्होंने कहा कि अधिकारी बिजली चोरी के नाम पर चेकिंग कर किसानों को परेशान रहे हैं जबकि किसान बिजली चोरी नहीं करता। निगम को इस कार्रवाई पर रोक लगानी चाहिए। उन्होंने मांग उठाई कि किसानों को बिजली निशुल्क देनी चाहिए।
विज्ञापन

उकिमो के राष्ट्रीय अध्यक्ष गुलशन रोड़ ने कहा कि उत्तराखंड को ऊर्जा प्रदेश कहा जाता है। इसके बावजूद यहां के किसान बिजली को तरस रहे हैं। उन्होंने किसानों को बिजली निशुल्क दिए जाने की मांग की। कहा कि यदि किसानों की मांगों पर कार्रवाई नहीं की गई तो हाईवे पर उतरकर आंदोलन के लिए बाध्य होना पड़ेगा। बाद में अधिशासी अभियंता (ग्रामीण) आशुतोष तिवारी ने किसान नेताओं से मिलकर उनकी समस्याएं हल करने का आश्वासन दिया। प्रदर्शन के दौरान प्रदेश उपाध्यक्ष रामपाल सिंह, प्रदेश महासचिव रवि चौधरी, मंडल अध्यक्ष संजय चौधरी, नगर अध्यक्ष विवेक चौधरी, युवा जिलाध्यक्ष संजीव, महामंत्री कुलदीप सैनी, सुक्रमपाल सिंह, सुखपाल सिंह, गुड्डू चौधरी, मनोज कुमार, अभिषेक चौधरी, प्रवीन चौधरी, दीपक पुंडीर, चौधरी राजेंद्र सिंह, अजय कुमार वर्मा, जाही असगर, योगेंद्र सिंह, सुरेंद्र सिंह, सहदेव, मो. इरशाद, मो. यूनुस, चौधरी रामपाल सिंह, ऋषिपाल सिंह, सुखपाल सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed