फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Farmers held huge panchayat in Magrumpur

भाकियू रोड़ ने पांच जनवरी को रुड़की तहसील पहुंचने का किया आह्वान

Sun, 02 Jan 2022 08:33 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 02 Jan 2022 08:33 PM IST
विज्ञापन
Farmers held huge panchayat in Magrumpur
मगरुमपुर गांव में आयोजित किसानों की पंचायत में मौजूद किसान। - फोटो : ROORKEE
भारतीय किसान यूनियन रोड़ की ओर से मगरूमपुर गांव में विशाल पंचायत का आयोजन किया गया। इसमें विभिन्न मांगों को लेकर पांच जनवरी को रुड़की तहसील में प्रस्तावित प्रदर्शन को सफल बनाने की अपील की गई। इस दौरान प्रस्तावित कार्यक्रम के तहत किसानों से पशुओं के साथ तहसील पहुंचने का आह्वान किया गया।
विज्ञापन

गौरतलब है कि करीब डेढ़ माह पूर्व भारतीय किसान यूनियन रोड़ की ओर से शहर में विशाल प्रदर्शन कर जुलूस निकाला गया था। इस दौरान किसानों ने चकबंदी विभाग पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग की थी। इसके बाद ज्वाइंट मजिस्ट्रेट अंशुल सिंह ने दो चरणों में किसानों के प्रतिनिधियों से वार्ता की थी। इसमें जेएम ने एएसडीएम और तहसीलदार के नेतृत्व में जांच कमेटी का गठन किया था लेकिन अब तक जांच कमेटी ने अपनी रिपोर्ट नहीं सौंपी है। इसे लेकर शनिवार को प्रशासनिक भवन में किसान संगठन की बैठक में प्रशासन पर जांच में देरी करने का आरोप लगाया गया।
विज्ञापन

प्रदेश अध्यक्ष पद्म सिंह रोड़ ने कहा कि डेढ़ माह बाद भी अधिकारियों की ओर से कोई कार्रवाई नहीं की गई है। साथ ही मगरूमपुर और बढ़ेडी आदि क्षेत्रों में जर्जर बिजली के तार और फुंके हुए ट्रांसफार्मर को बदलने के लिए कोई कदम नहीं उठाए गए। इसके अलावा भंगेड़ी में रास्ते के विवाद का भी हल नहीं निकल सका है। इससे किसानों के सब्र का बांध टूट रहा है। उन्होंने मांगों को लेकर पांच जनवरी को प्रस्तावित प्रदर्शन को सफल बनाने का आह्वान किया। इस मौके पर मुनफैत, इकबाल, नाजिम अली, रियासत प्रधान,जावेद, सतीश, संजय, मुुबारिक, रामदास, प्रदीप, पवन, नाजिम, इरशाद, शहजाद, अनीस अहमद, संजीव कुशवाह, सुरेंद्र प्रधान, टीटू, बृजमोहन, मंजेश, रुहला, मंजीत सिंह, महेंद्र मास्टर, रणधीर, गोपाल, बृजेश, देवीराम आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed