फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Factory worker dies due to collision with dumper

डंपर की टक्कर से फैक्ट्रीकर्मी की मौत

Tue, 31 Dec 2019 11:39 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 31 Dec 2019 11:39 PM IST
विज्ञापन
Factory worker dies due to collision with dumper
रुड़की। हाईवे पर अनियंत्रित डंपर ने एक बाइक को टक्कर मार दी। इससे बाइक सवार फैक्टरी कर्मचारी की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद डंपर चालक मौके से फरार हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। साथ ही मृतक की फैक्टरी और परिजनों को घटना की जानकारी दी।
विज्ञापन

सहारनपुर के तितरो गांव निवासी रविंद्र कुमार (43) पुत्र हरपाल सिंह भगवानपुर स्थित औद्योगिक क्षेत्र में एक फैक्टरी में काम करते थे। मंगलवार को ड्यूटी खत्म होने के बाद वह किसी काम से बाइक से रुड़की आ रहे थे। जैसे ही उनकी बाइक सालियर गांव के पास पहुंची तो तेज गति से आ रहे एक अनियंत्रित डंपर ने उन्हें टक्कर मार दी। पुलिस ने लोगों की मदद से रविंद्र कुमार को सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया, जहां चिकित्सकों ने उनको मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने घटना की सूचना परिजनों और फैक्टरी प्रबंधक को दी। सूचना मिलते ही फैक्टरी से रविंद्र के साथी और परिजन सिविल अस्पताल पहुंचे। उधर, घटना के बाद चालक मौके पर ही डंपर छोड़कर फरार हो गया। कोतवाली प्रभारी राजेश साह ने बताया कि अभी तक तहरीर नहीं आई है। तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed