{"_id":"803d576d8d194ba7eba92d42be6b9058","slug":"factory-worker-died-in-road-accident-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसे में फैक्ट्रीकर्मी की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क हादसे में फैक्ट्रीकर्मी की मौत
ब्यूरो/रुड़की, अमर उजाला
Updated Thu, 11 Feb 2016 10:59 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सड़क हादसे में फैक्ट्रीकर्मी अनिल कुमार त्यागी निवासी चुड़ियाला की मौत हो गई। फैक्ट्रीकर्मी बुधवार रात में ड्यूटी से बाइक पर अपने गांव लौट रहा था। रास्ते में उसकी बाइक के एक पोल से टकराने से यह हादसा हुआ। एक साल पहले मृतक के पुत्र की भी सड़क हादसे में मौत हो चुकी है। एक साल में दूसरी मौत होने से परिवार बेहद गमजदा है।
चुड़ियाला गांव निवासी लगभग 43 वर्षीय अनिल कुमार त्यागी पुत्र रूपचंद भगवानपुर के औद्योगिक क्षेत्र में किसी एक फैक्ट्री में काम करता है। बताया गया कि बुधवार को देर रात वह फैक्ट्री से छुट्टी होने के बाद बाइक से घर आ रहा था। जब वह कस्बे से निकलते ही चुड़ियाला मार्ग पर पहुंचा तो यहां स्वैन मॉर्डन पब्लिक स्कूल के पास उसकी बाइक सड़क किनारे खड़े एक हाईटेंशन लाइन के विद्युत पोल से टकरा गई।
हादसे में अनिल कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया। किसी ने सूचना परिजनों को दी, लेकिन जब तक सूचना मिलने पर परिजन घटनास्थल पर पहुंचते तब तक अनिल कुमार दम तोड़ चुका था। जिससे परिजन अनिल कुमार को घटनास्थल से ही वापस घर ले आए। बृहस्पतिवार को मृतक का अंतिम संस्कार कर दिया गया।
विज्ञापन
बताते चलें कि मृतक अनिल कुमार का पुत्र प्रतीक त्यागी भी एक साल पहले यानि 12 फरवरी को सड़क हादसे में अपनी जान गंवा चुका है। एक साल के भीतर ही बाप-बेटे की मौत से होने से गांव में मातम का माहौल है। बताया जाता है कि अनिल कुमार हेलमैट तो रखता था, लेकिन हादसे से पहले उसे लगाना भूल गया था।