{"_id":"5806491d4f1c1b642e703a91","slug":"extracted-from-the-victim-s-account-70-thousand","type":"story","status":"publish","title_hn":"मृतक के खाते से निकाले 70 हजार ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मृतक के खाते से निकाले 70 हजार
अमर उजाला ब्यूरो रुड़की
Updated Tue, 18 Oct 2016 09:39 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छह माह पूर्व मर चुके एक व्यक्ति के खाते से 70 हजार रुपये निकाल लिए गए। रुपये चेक के माध्यम से निकाले गए हैं। मामले की जानकारी होने पर मृतक के बेटे ने कोतवाली रुड़की में तहरीर दी है। जिसमें आईआईटी रुड़की के ही एक कर्मचारी और सिक्योरिटी गार्ड पर आरोप लगाया गया है।
आईआईटी कर्मचारी इरशाद की छह माह पूर्व मृत्यु हो गई थी। इरशाद की मृत्यु के बाद उसके खाते से 70 हजार छह सौ रुपये किसी ने निकाल लिए। मृतक के बेटे शहजाद ने जब पिता का खाता चेक कराया तो उसमें से 70 हजार 600 रुपये निकले देख वह हैरान रह गया। उसने बैंक जाकर जानकारी की तो पता चला कि रुपया चेक के माध्यम से निकाला गया है। फिर उसने उस व्यक्ति से बात की जिसके नाम से चेक जारी किया गया था। लेकिन उस व्यक्ति ने बताया कि उसने कोई रुपया नहीं निकाला है। न ही उसके पास कोई चेक है।
शहजाद ने मामले की तहरीर कोतवाली रुड़की पुलिस को दी है। साथ ही उसने आईआईटी रुड़की के एक कर्मचारी एवं सिक्योरिटी गार्ड पर रुपये निकालने का आरोप लगाया है। कार्यवाहक कोतवाली प्रभारी अजय जाटव ने बताया कि मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी गई है। जिस कर्मचारी और सिक्योरिटी गार्ड पर आरोप लगाया है उनको कोतवाली बुलवाया गया है। बैंक की सीसी फुटेज भी चेक कराई जाएगी। ताकि आरोपी का पता चल सके।