फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Extracted from the corpse of his own, in search Gangnhr

अपनों की तलाश में गंगनहर से निकाली दूसरे की लाश

Tue, 28 Feb 2017 11:22 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो मंगलौर
अमर उजाला ब्यूरो मंगलौर Updated Tue, 28 Feb 2017 11:22 PM IST
विज्ञापन
लैब टेक्नीशियन की हत्या कर शव गंगनहर में फेंके जाने के खुलासे के बाद मंगलवार को चौथे दिन भी परिजनों ने शव की तलाश की। इस दौरान अपने की तलाश में परिजनों को गंगनहर में किसी अन्य का शव मिला।
विज्ञापन


सहारनपुर निवासी लैब टेक्नीशियन जगपाल की प्रेम संबंधों के चलते उसकी प्रेमिका ने पति और अपने भाइयों के साथ मिलकर हत्या कर दी थी। उसके बाद शव को गंगनहर में फेंक  दिया गया। इसका खुलासा होने के बाद से पुलिस और परिजन गंगनहर में जगपाल के शव की तलाश कर रहे हैं। मंगलवार को जगपाल के परिजनों को लिब्बरहेड़ी पुल के पास गंगनहर में एक पुरुष का शव अटका मिला। परिजनों ने शव को बाहर निकालने से पहले पुलिस को जगपाल का शव बरामद होने की सूचना दी, लेकिन शव बाहर निकालने पर वह किसी अन्य व्यक्ति का निकला। बाद में परिजनों ने शव के जगपाल का होने से मना कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल रुड़की भेज दिया। पुलिस के अनुसार शव लगभग 50 साल के पुरुष का है और कई दिन पुराना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed