फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Every vehicle passing through Ganganahar track is being investigated

घटना के समय गंगनहर पटरी से गुजरे हर वाहन की गहनता से जांच

Sun, 26 Jun 2022 08:15 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 26 Jun 2022 08:15 PM IST
विज्ञापन
Every vehicle passing through Ganganahar track is being investigated
मां-बेटी से सामूहिक दुष्कर्म की घटना के 48 घंटे बाद भी पुलिस किसी ठोस नतीजे पर नहीं पहुंच पाई है। पुलिस सीसीटीवी कैमरों के जरिए घटना के समय रात 11 से एक बजे तक गंगनहर पटरी से गुजरे सभी वाहनों को ट्रेस कर रही है। साथ ही घटनास्थल पर एक्टिव मोबाइल नंबर भी चिह्नित कर रही है। वहीं कुछ संदिग्धों को हिरासत में लिया गया है। साथ ही चार टीमें अलग-अलग स्थानों पर दबिश दे रही हैं।
विज्ञापन

शुक्रवार देर रात कलियर क्षेत्र में कार सवार लोगों ने एक महिला और उसकी छह साल की मासूम बेटी से सामूहिक दुष्कर्म किया था। आरोपी दोनों को गंगनहर किनारे फेेंककर फरार हो गए थे। यहां से किसी तरह दोनों कोतवाली पहुंचे। बच्ची को गंभीर हालत में सिविल अस्पताल रुड़की में भर्ती कराया गया। रात में ही चिकित्सकों ने एक सर्जरी की। दूसरी सर्जरी अगले दिन की गई। मामले में पुलिस ने शनिवार को महिला के बयान दर्ज किए।
विज्ञापन

पुलिस ने रुड़की निवासी सोनू समेत तीन-चार अज्ञात कार सवारों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की थी। अब तक पुलिस की जांच में यह बात सामने आई है कि कार में चार आरोपी सवार थे। पुलिस अब सीसीटीवी कैमरों की मदद से घटना के समय रात 11 से एक बजे के बीच गंगनहर पटरी से गुजरे वाहनों के नंबर ट्रेस कर रही है। एसपी देहात प्रमेंद्र डोबाल ने बताया कि पुलिस पूरी सक्रियता के तहत जांच में जुटी है। कई संदिग्धों से पूछताछ चल रही है। कुछ अहम सुराग भी मिले हैं। जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

लोकेशन मिली पर नहीं मिला आरोपी
दुष्कर्म में नामजद आरोपी की शनिवार को रुड़की में लोकेशन मिलने के बाद वह हत्थे नहीं चढ़ सका। अब पुलिस आरोपी पर इनाम घोषित करने की तैयारी कर रही है। एसपी देहात प्रमेंद्र सिंह डोबाल ने बताया कि सोनू निवासी रुड़की के खिलाफ इनाम घोषित करने की तैयारी चल रही है। सूचना देने वाले की पहचान भी गुप्त रखी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed