फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Entering the house broke the child's leg with a stick

दबंगों ने घर में घुसकर डंडे से हमला कर बच्चे तोड़ा पैर

Mon, 13 Dec 2021 08:21 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 13 Dec 2021 08:21 PM IST
विज्ञापन
Entering the house broke the child's leg with a stick
पुरानी रंजिश में दबंगों ने घर में घुसकर एक बच्चे पर लाठी-डंडे से हमला कर दिया। बीचबचाव कराने आई मां से भी मारपीट कर दी। इस बीच हमले में बच्चे का एक पैर टूट गया। महिला ने एसपी देहात से मिलकर कार्रवाई की गुहार लगाई है।
विज्ञापन

बुग्गावाला क्षेत्र के बंदरजूड गांव निवासी सायरा ने सोमवार को एसपी देहात प्रमेंद्र डोबाल से शिकायत कर बताया कि गांव में एक परिवार के लोग पुरानी रंजिश रखते चले आ रहे हैं। आरोप है कि वे उनके परिवार को गांव से भगाने का प्रयास कर रहे हैं। दो दिन पूर्व घर मेें घुस आए और बेटे अहान पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। बीचबचाव करने पर उनके साथ भी मारपीट कर दी। हमले में बेटे का एक पैर टूट गया। आरोप लगाया कि वह पुलिस के पास शिकायत करने गईं, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की। एसपी देहात ने पुलिस को केस दर्ज करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

बाइकों की भिड़ंत, जमकर मारपीट
नेहरू स्टेडियम के पास दो बाइकों की आमने-सामने की भिड़तं हो गई। इसे लेकर दोनों बाइक सवारों में गालीगलौज हो गई। देखते ही देखते दोनों में जमकर मारपीट हो गई। इस बीच एक दंपती ने बीचबचाव कराने का प्रयास किया। वहीं, एक बाइक सवार ने अपने साथियों को मौके पर बुला लिया और दूसरे बाइक सवार व दंपती से मारपीट कर दी। भीड़ जमा होता देख युवक अपने साथियों के साथ मौके से फरार हो गए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed