फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Enroll today in Kldav

केएलडीएवी में आज नामांकन

Wed, 31 Aug 2016 11:22 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो रुड़की
अमर उजाला ब्यूरो रुड़की Updated Wed, 31 Aug 2016 11:22 PM IST
विज्ञापन
 केएलडीएवी पीजी कालेज में इस बार सभी छात्रों को वोट डालने का अधिकार मिलने से कालेज प्रशासन ने चुनावी प्रक्रिया तेज कर दी है। बुधवार को कालेज प्रशासन ने चुनावी कार्यक्रम जारी किया। इसके तहत छात्र संघ चुनाव के लिए आज (बृहस्पतिवार) सुबह 10 से 12 बजे तक नामांकन पत्र भरे जाएंगे। तीन सितंबर सुबह नौ से एक बजे तक मतदान होगा। यदि किसी छात्र मतदाता को एक भी प्रत्याशी पसंद नहीं है तो वह नोटा का बटन दबा सकता है। नामांकन के समय प्रत्याशी का यूनीफॉर्म में आना जरूरी है।
विज्ञापन


कन्हैया लाला डीएवी पीजी कालेज के मुख्य चुनाव अधिकारी डा. अर्शी रस्तोगी ने बताया कि चुनाव लिंगदोह समिति के अनुसार बैलेट पेपर से संपन्न कराया जाएगा। बृहस्पतिवार सुबह नौ से 10 बजे तक नामांकन पत्रों का वितरण किया जाएगा। इसी दिन दोपहर 12 से एक बजे तक नामांकन पत्रों की जांच की जाएगी। यदि किसी को नाम वापिस लेना है तो दोपहर एक से दोपहर दो बजे के बीच लिया जा सकता है। दो बजे वैध प्रत्याशियों की सूची जारी की जाएगी। उन्होंने बताया कि तीन सितंबर को नौ से एक बजे तक मतदान किया जाएगा। उसके बाद मतगणना के बाद चुनाव परिणाम घोषित किए जाएंगे। नवनियुक्त छात्र संघ कार्यकारिणी को भी उसी दिन शपथ दिलाई जाएगी।
विज्ञापन



मतदान के लिए शर्तें
मतदान के लिए छात्रों को अनिवार्य रूप से यूनिफॉर्म में आना होगा। सभी छात्र इस सत्र की फीस प्राप्ति रसीद लेकर आएंगे। मतदान के समय कोई भी मोबाइल साथ नहीं लेकर आएगा। एक से अधिक स्थानों पर मोहर लगने या निर्धारित स्थान पर मोहर नहीं लगने पर मतपत्र निरस्त माना जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


नामांकन के लिए तय नियम
छात्र संघ पदाधिकारी का चुनाव लड़ने के लिए आयु भी निर्धारित की गई है। इसके तहत स्नातक कक्षा के प्रत्याशी की आयु 17 से 22 वर्ष और स्नातकोत्तर कक्षा के प्रत्याशी की अधिकतम आयु 25 वर्ष निर्धारित की गई है। छात्र का प्रवेश संस्थागत छात्र के रूप में होना जरूरी है। छात्र ने सभी निर्धारित शुल्कों का भुगतान किया हो। प्रत्याशी आपराधिक पृष्ठभूमि से नहीं होना चाहिए। इसके लिए शपथ पत्र देना जरूरी है। नामांकन के समय प्रत्याशी के साथ एक प्रस्तावक और एक अनुमोदक होना जरूरी है। प्रत्याशी, प्रस्तावक और अनुमोदक को हाईस्कूल प्रमाण पत्र की छाया प्रति और उसके सत्यापन के लिए मूल प्रति आवश्यक रूप से लानी होगी। फीस की मूल रसीद की प्रति, गत वर्ष पास की गई परीक्षा की मार्कशीट की प्रति और पासपोर्ट साइज फोटो जरूरी है।

छात्रों में मारपीट, पुलिस पहुंची
रुड़की। केएलडीएवी पीजी कालेज परिसर में बुुधवार सुबह करीब 11 बजे अलग-अलग छात्र संगठन अपने-अपने पक्ष में मतदान करने के लिए छात्र-छात्राओं से वोट मांग रहे थे। उसी दौरान किसी बात को लेकर दो गुटों में पहले कहासुनी फिर मारपीट हो गई। मामला बिगड़ता देख कालेज प्रशासन की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों गुटों को शांत कराया। बताया जा रहा है कि उसके बाद कुछ छात्रों ने अपने पक्ष में लॉबिंग के लिए कक्षाओं में जाने का प्रयास किया लेकिन कालेज प्रशासन ने उन्हें रोक दिया। ब्यूरो

एसएसडी में नाजिश छात्र संघ अध्यक्ष
रुड़की। श्री सनातन धर्म प्रकाश चंद कन्या स्नातकोत्तर (एसएसडी) महाविद्यालय में बीए तृतीय वर्ष की छात्रा नाजिश छात्र संघ अध्यक्ष बनने में कामयाब रही। निर्वाचन अधिकारी डा. भारती शर्मा ने बताया कि आयुषी कौशिक उपाध्यक्ष, सोनम सचिव, मुद्रिका वर्मा सहसचिव और गुलफशां कोषाध्यक्ष चुनी गई हैं।

उन्होंने बताया कि विवि प्रतिनिधि के लिए किसी छात्रा का नामांकन नहीं था। इसलिए यह पद खाली रहेगा। कार्यकारिणी के सभी सदस्य निर्विरोध चुने गए हैं। कार्यकारिणी सदस्यों में कौसर, करिश्मा, शीबा, नेहा नारंग, शैला शेखर और अंजलि धीमान का चयन किया गया है। अध्यक्ष, सचिव और कोषाध्यक्ष पदों के लिए केवल एक नामांकन किया गया था। इसलिए इन पदाधिकारियों को निर्विरोध निर्वाचित मान लिया गया। नवनिर्वाचित छात्र संघ कार्यकारिणी को मुख्य अतिथि प्रबंध समिति कार्यकारिणी के सदस्य गोपाल गुप्ता ने शपथ दिलाई। मौके पर प्रभारी प्राचार्या डा. अर्चना मिश्रा, डा. अर्चना चौहान, डा. रेखा सिंह, डा. उमा रानी, डा. सीमा राय, पारूल, पल्लवी, दीप्ति नागपाल, प्रीति शर्मा और सुषमा आदि ने सहयोग किया।

लक्सर डिग्री कालेज में आज चुनाव
 राजकीय डिग्री कालेज के छात्र संघ चुनाव के लिए मैदान में विभिन्न पदों पर उतरे 13 प्रत्याशियों के भविष्य का फैसला आज होगा। इससे पहले बुधवार को एसडीएम और पुलिस क्षेत्राधिकारी ने कालेज पहुंचकर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।

आज (बृहस्पतिवार) सुबह आठ बजे से दोपहर 12 बजे तक सात पदों के लिए 13 प्रत्याशियों के लिए कालेज में मतदान होगा। उसके बाद एक बजे से मतगणना शुरू होगी। सहसचिव पद पर एबीवीपी की सुमन के सामने कोई दावेदार एनएसयूआई ने नहीं उतारा है। जिसकी वजह से उसका निर्विरोध बनना तय है। बुधवार को एसडीएम किशन सिंह नेगी व पुलिस क्षेत्राधिकारी देवेंद्र सिंह रावत कालेज पहुंचे। एसडीएम ने कोतवाली पुलिस को दिशा निदेश दिए कि चुनाव के दौरान कोई भी बाहरी युवक कालेज के आसपास नजर न आए। चुनाव में बाधा उत्पन्न करने वालों से सख्ती से निपटा जाए। चुनाव प्रचार के अंतिम दिन बुधवार को दोनों संगठनों के नेताओं ने अपने-अपने पैनल को जिताने के लिए जमकर पसीना बहाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed