फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   English medium government school atmosphere show

सरकारी स्कूल में दिखा इंग्लिश मीडियम जैसा माहौल

Thu, 29 Dec 2016 10:37 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो रुड़की
अमर उजाला ब्यूरो रुड़की Updated Thu, 29 Dec 2016 10:37 PM IST
विज्ञापन
सरकारी स्कूल में पढ़ रहे बच्चे अगर हिंदी के साथ ही इंग्लिश में भी एकाएक  किसी अधिकारी के प्रश्नों के धड़ाधड़ में उत्तर दे रहे हों, तो आप भी चौक जाएंगे, लेकिन गोविंदपुर के राजकीय प्राथमिक विद्यालय में कुछ ऐसा ही देखने को मिला, यहां पर शिक्षा का माहौल देखकर नायब तहसीलदार भी हैरान रह गए।  
विज्ञापन


दरसअसल बृहस्पतिवार को नायब तहसीलदार पीतम सिंह अपने शीतकालीन भ्रमण के दौरान गोविंदपुर उर्फ वाजिदपुर गांव में गए थे। इस दौरान वह ग्रामीणों की समस्याओं को सुनने के लिए यहां स्थित राजकीय प्राथमिक विद्यालय में शिविर लगाकर बैठ गए। इस दौरान उन्होंने विद्यालय का निरीक्षण किया तो यहां किसी इंग्लिश मीडिया के पब्लिक स्कूल जैसा माहौल दिखाई दिया। उन्होंने बच्चों का शिक्षण का स्तर जांचना शुरू किया तो वह हैरत में ही पड़ गए। उन्होंने बच्चों से अचानक से प्रश्न पूछने शुरू किए तो वह फर्राटे से उत्तर देते चले गए।
विज्ञापन


यही नहीं बच्चों ने इंग्लिश में पूछे गए सवालों का जवाब भी इंग्लिश में ही दिया। यह देखकर नायब तहसीलदार पीतम सिंह ने विद्यालय के प्रधानाध्यापक प्रदीप कुमार, सहायक अध्यापक हेमा भारद्वाज तथा अंचला प्रधान की मेहनत की प्रशंसा की। अध्यापकों ने बताया कि कोई संस्था अगर सहयोग करेगी तो बच्चों को कंप्यूटर भी सिखाया जाएगा। पीतम सिंह ने बताया कि अन्य शिक्षकों के लिए यह विद्यालय एवं यहां के अध्यापक अंकुरणीय हैं, जिनसे सीख लेनी चाहिए।  इसके अलावा गांव में सौ प्रतिशत शौचालय बनाने के निर्देश ग्राम विकास अधिकारी को दिए। उन्होंने मुख्यमंत्री राहत कोष से आए पांच हजार रुपये के चेक को भी बीर सिंह को दिया और ग्रामीणों की समस्याओं को भी सुना 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed