{"_id":"584839494f1c1b104f44918b","slug":"engineering-student-found-dead-in-hotel","type":"story","status":"publish","title_hn":"होटल मिला इंजीनियरिंग के छात्र का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
होटल मिला इंजीनियरिंग के छात्र का शव
अमर उजाला ब्यूरो रुड़की
Updated Wed, 07 Dec 2016 10:01 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक होटल के कमरे में ठहरे इंजीनियरिंग के छात्र की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। मामले की जानकारी पाकर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने युवक के शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। युवक के परिजनों को पुलिस ने सूचना दे दी है।
नैनीताल के डेका पट्टी निवासी एवं इंजीनियरिंग का छात्र सुमित रायकवल (25 वर्ष) पुत्र बिशन सिंह मंगलवार तड़के करीब पांच बजे रुड़त्र्की आया था। उसने रोडवेज बस स्टेंड के समीप स्थित एक होटल में कमरा लिया। छात्र ने होटल मैनेजर को दो दिन का किराया दिया और कहा कि वह बुधवार दोपहर 12 बजे तक चेकआउट कर देगा। बुधवार करीब सवा 12 बजे होटलकर्मी ने चेकआउट के लिए कमरे के दरवाजे को नोक किया। लेकिन दरवाजा नहीं खुला। 10-15 मिनट बाद फिर से कर्मचारी ने नोक किया। लेकिन जब दरवाजा नहीं खुला तो उसने मामले की जानकारी होटल मैनेजर को दी। इस पर डुबलीकेट चाबी से दरवाजा खोला गया।
कमरा खोलकर कर्मी अंदर गए तो युवक बैड पर लेटा हुआ था। उसे उठाने की कोशिश की तो पता चला कि वह मर चुका है। मामले की सूचना कोतवाली सिविल लाइंस पुलिस को दी गई। सूचना पर सीओ रुड़की स्वप्न किशोर सिंह और कोतवाली प्रभारी निरीक्षक ऐश्वर्य पाल मौके पहुंचे। पुलिस ने जांच पड़ताल के बाद शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक ऐश्वर्यपाल ने बताया कि युवक के शरीर पर कोई चोट का निशान नहीं है। बताया गया है कि एआईएमआई से बीटेक कर रहा था। उसी का पेपर देने के लिए वह रुड़की आया था। उसके से किताबें आदि मिली है। एक किताब में पैन भी मिला है। इससे लग रहा है कि उसने रात को किताब पढ़ी होगी। मौत कैसे हुई यह कहना अभी मुश्किल है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ कहा जा सकेगा। परिजनों को सूचना दे दी गई है।
विज्ञापन
तीन भाइयों में सबसे बड़ा था सुमित
रुड़की। सुमित तीन भाइयों में सबसे बड़ा भाई था। उसके दो छोटे भाई है। छोटे भाई लक्षित ने बताया कि सुमित बेहद जिम्मेदार था। बड़े भाई होने के नाते उनका बेहद ध्यान रखना था। पढाई के साथ ही वह नौकरी भी कर रहा था।
कुछ बनना चाहता था सुमित
छोटे भाई लक्षित ने बताया कि सुमित बेहद होशियार था। वह कुछ बनना चाहता था। उसने आईटीआई की थी। इसके बाद वह रुद्रपुर में टाटा मोटर्स में नौकरी कर रहा था। नौकरी के साथ ही वह आगे की पढ़ाई कर रहा था। एआईएमआई से बीटेक कर रहा था। उसके 48 पेपर होते हैं। नौकरी के साथ ही वह पेपरों की भी तैयारी करता था। मंगलवार और बुधवार उसका पेपर था। आईआईटी रुड़की में उसका यह पेपर था। उन्हीं पेपर को देने के लिए वह रुड़की आया था। पूरे परिवार को सुमित से बेहद उम्मीद थी।
सुमित की मौत पर परिजन यकीन नहीं कर रहे हैं। उनका कहना था कि सुमित बिल्कुल स्वस्थ था। फिर उसकी मौत कैसे हो सकती है। वह समझ नहीं पा रहे हैं कि होटल के कमरे में सुमित की मौत कैसे हो सकती है। उनका कहना है कि पुलिस को मामले की छानबीन करनी चाहिए।