{"_id":"58adcb4d4f1c1b0853b2521a","slug":"energy-corporation-conducted-a-campaign-against-defaulters","type":"story","status":"publish","title_hn":"बकाएदारों के खिलाफ ऊर्जा निगम ने चलाया अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बकाएदारों के खिलाफ ऊर्जा निगम ने चलाया अभियान
अमर उजाला ब्यूरो रुड़की
Updated Wed, 22 Feb 2017 11:03 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ऊर्जा निगम की ओर से बुधवार को शहर से देहात तक बकाएदारों के खिलाफ अभियान चलाया गया। इस दौरान विभिन्न क्षेत्रों में 150 से अधिक बकाएदारों के बिजली के कनेक्शन काटे गए। कार्रवाई के दौरान ऊर्जा निगम की टीम और उपभोक्ताओं के बीच नोकझोंक भी हुई।
मार्च नजदीक आते ही ऊर्जा निगम की ओर से राजस्व वसूली अभियान तेज कर दिया गया है। इसके तहत निगम की ओर से न सिर्फ शिविर लगाकर बकाया जमा कराया जा रहा है, बल्कि जमा नहीं करने वाले उपभोक्ताओं के बिजली कनेकशन भी काटे जा रहे हैं। बुधवार को भी ऊर्जा निगम की ओर से शहर में रामनगर इलाके में बकाएदारों के करीब 80 कनेक्शन काटे गए। वहीं सिविल लाइंस क्षेत्र में भी लगभग 40 बकाएदारों के कनेक्शन के काटे गए। इसके अलावा मंगलौर, भगवानपुर और बुग्गावाला सहित अन्य क्षेत्रों में भी ऊर्जा निगम की टीम ने बकाएदारों केे बिजली कनेक्शन काटे। ऊर्जा निगम के अधिशासी अभियंता अंकित जैन का कहना है कि बुधवार को 150 से अधिक बकाएदारों के बिजली कनेक्शन काटे गए हैं। आगे भी निगम की ओर से बकाएदारों के खिलाफ कार्रवाई जारी रहेगी। उन्होंने सरकारी संस्थाओं से भी बकाया जमा करने की अपील की। साथ ही जमा नहीं करने पर बिजली कनेक्शन काटने की चेतावनी दी।