{"_id":"69b05d3c6e0c3a2f91045f78","slug":"encroachment-removed-from-chak-marg-land-in-basvakhedi-roorkee-news-c-5-1-drn1027-918730-2026-03-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Roorkee News: बसवाखेड़ी में चकमार्ग की जमीन से अतिक्रमण हटाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Roorkee News: बसवाखेड़ी में चकमार्ग की जमीन से अतिक्रमण हटाया
विज्ञापन
बसवाखेड़ी में अतिक्रमण पर कार्रवाई करती रुड़की तहसील प्रशासन की टीम। स्वयं
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुख्यमंत्री के सरकारी भूमि को अतिक्रमण मुक्त करने के निर्देशों के तहत तहसील प्रशासन ने मंगलवार को ग्राम बसवाखेड़ी में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की। राजस्व विभाग की टीम ने चकमार्ग की सरकारी भूमि को अतिक्रमण से मुक्त कराया।
कार्रवाई के दौरान राजस्व निरीक्षक सुभाष जैमिनी और राजस्व उपनिरीक्षक प्रवीण आर्या के नेतृत्व में राजस्व टीम मौके पर पहुंची और चकमार्ग पर किए गए अवैध कब्जों को हटाया। अभियान के तहत कुल 0.1740 हेक्टेयर भूमि जो राजस्व अभिलेखों में चकमार्ग के रूप में दर्ज है को अतिक्रमण मुक्त कराया गया। अतिक्रमण हटाने के बाद उक्त भूमि को पुनः सार्वजनिक उपयोग के लिए सुरक्षित कर लिया गया है। ज्वाइंट मजिस्ट्रेट दीपक रामचंद्र शेट ने बताया कि मुख्यमंत्री के निर्देशों के अनुसार सरकारी भूमि को अतिक्रमण से मुक्त कराने का अभियान लगातार जारी रहेगा। सार्वजनिक भूमि पर अवैध कब्जा करने वालों के खिलाफ नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी।