{"_id":"67855a6ce5f14734f208a541","slug":"encounter-between-police-and-miscreants-during-vehicle-checking-one-miscreant-injured-roorkee-news-c-5-1-drn1027-593770-2025-01-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Roorkee News: वाहन चेकिंग में पुलिस और बदमाशों में मुठभेड़, एक बदमाश घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Roorkee News: वाहन चेकिंग में पुलिस और बदमाशों में मुठभेड़, एक बदमाश घायल
विज्ञापन
वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। इसमें गोली लगने से एक बदमाश घायल हो गया। एक बदमाश मौके से फरार हो गया। पुलिस ने घायल बदमाश को सिविल अस्पताल में भर्ती कराया। दोनों बदमाश श्री दिगंबर जैन मंदिर में लाखों की चोरी के मामले में शामिल थे। घायल बदमाश पर 25 हजार का इनाम भी घोषित था। पुलिस फरार बदमाश की तलाश कर रही है। गिरफ्तार बदमाश को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया है।
मंगलौर कोतवाली पुलिस रविवार रात करीब 11.30 बजे लिब्बरहेड़ी गांव के पास वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इस बीच पुलिस ने बाइक सवार दो लोगों को रोकने की कोशिश की लेकिन वह तेजी से बाइक लेकर फरार हो गए। पुलिस ने बाइक सवारों का पीछा किया तो उन्होंने फायरिंग कर दी। जवाबी फायरिंग में बाइक सवार एक बदमाश के पैर में गोली लग गई और वह बाइक सहित सड़क पर जा गिरा। दूसरा बदमाश मौके से फरार हो गया। पुलिस ने घायल बदमाश को सिविल अस्पताल में भर्ती कराया।
वहीं, एसएसपी प्रमेंद्र डोबाल भी सिविल अस्पताल पहुंचे और घटना की जानकारी ली। एसएसपी ने बताया कि गोली लगने से घायल बदमाश और फरार बदमाश दोनों मंगलौर में पिछले दिनों श्री दिगंबर जैन मंदिर में हुई चोरी की घटना में शामिल थे। उन्होंने बताया कि शेरखान निवासी पुरकाजी, मुजफ्फरनगर उत्तर प्रदेश को मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार बदमाश 25 हजार का इनामी भी है। उन्होंने बताया कि फरार बदमाश की भी तलाश की जा रही है। जल्द ही उसकी भी गिरफ्तारी की जाएगी।
विज्ञापन
एसएसपी प्रमेंद्र डोबाल ने बताया कि मुठभेड़ में घायल बदमाश शेरखान से एक तमंचा, चार कारतूस, एक चांदी की ईंट, चांदी का छत्र, 73 हजार की नकदी, एक बैग, चार पेंचकश, एक प्लास, एक टॉर्च एवं एक बिना नंबर प्लेट की बाइक बरामद की गई है।
हापुड़ में दर्ज हैं चोरी के कई केस
एसएसपी प्रमेंद्र डोबाल ने बताया कि गिरफ्तार बदमाश पर हापुड़ समेत कई थानों में चोरी के केस दर्ज हैं। श्री दिगंबर जैन मंदिर में चोरी में शामिल गिरोह के तीनों सदस्य शातिर हैं। उन्होंने बताया कि एक बदमाश को पहले ही जेल भेजा जा चुका है।