फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Employee teachers thundered for demand for restoration of old pension

पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर गरजे कर्मचारी शिक्षक

Sun, 14 Mar 2021 11:33 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 14 Mar 2021 11:33 PM IST
विज्ञापन
Employee teachers thundered for demand for restoration of old pension
रुड़की स्थित बीएसएम इंटर कालेज में पुरानी पेंशन बहाली राष्ट्रीय आंदोलन द्वारा आयोजित पेंशन महा? - फोटो : ROORKEE
सेवानिवृत्ति के बाद पुरानी पेंशन बहाली के लिए कर्मचारियों और शिक्षकों ने ‘पेंशन महाकुंभ’ का आयोजन किया गया। वक्ताओं ने पुरानी पेंशन बहाली की मांग उठाते हुए सरकार पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि सरकार अपने सांसदों और विधायकों की पेंशन बढ़ाने में देरी नहीं करती है जबकि आम आदमी के लिए कोई राहत नहीं दे रही है।
विज्ञापन

रविवार को बीएसएम इंटर कॉलेज परिसर में आयोजित ‘पेंशन महाकुंभ’ में बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे शहर विधायक प्रदीप बत्रा ने कहा कि कर्मचारियों और शिक्षकों की मांग उचित है। उनके भविष्य को ध्यान में रखते हुए सरकार कदम उठाएगी। उन्होंने भविष्य के प्रति आशंकित कर्मचारियों और शिक्षकों को भरोसा दिलाया कि वे उनकी एक सूत्री मांग को मुख्यमंत्री के सामने रखेंगे। इस मौके पर पुरानी पेंशन की बहाली आंदोलन के प्रदेश अध्यक्ष जीतमणि पैन्यूली ने कहा कि पुरानी पेंशन की बहाली, कर्मचारियों के वेतन-भत्तों में संशोधन की मांगों पर सरकारें वैश्विक आर्थिक मंदी का हवाला देकर अनदेखी करती रही हैं। वहीं, सांसदों-विधायकों के वेतन-भत्तों, अन्य सुविधाओं में बेतहाशा बढ़ोतरी के प्रस्ताव मिनटों में सर्वसम्मति से पारित करा दिए जाते हैं। खर्चों में कटौती के नाम पर कर्मचारियों और शिक्षकों का हक मारा जाता है। वक्ताओं ने आंदोलन को मुकाम तक पहुंचाने के लिए सभी से सक्रिय भागीदारी का आह्वान किया।
विज्ञापन

इस दौरान वक्ताओं ने नई पेंशन योजना को कर्मचारियों और शिक्षकों के हितों के खिलाफ बताया। कर्मचारी नेताओं ने सरकार के इस फैसले को कर्मचारी विरोधी बताते हुए पुरानी पेंशन की बहाली की मांग की। इस मौके पर प्रदेश मंत्री मुकेश रतूड़ी, कोषाध्यक्ष शांतनु शर्मा, प्रदेश प्रवक्ता सूरत सिंह पंवार, उत्तर प्रदेश के उपाध्यक्ष चंद्रहास सिंह, गढ़वाल मंडल के संगठन सचिव विकास शर्मा, जिलामंत्री शेखरचंद जोशी, महिला उपाध्यक्ष प्रतिभा सैनी, ललिता प्रसाद उप्रेती, मनमोहन शर्मा, मनोज नवानी, बालेश चैधरी, रविंद्र रोड़, शाने करीम सिद्दीकी, जगपाल सिंह आदि मौजूद थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष रोहित कुमार शर्मा और संचालन बलवंत सिंह पंवार ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed