{"_id":"58e7c4794f1c1bdc315b8002","slug":"electric-meter-seal-of-up-s-factories","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी की फैक्ट्रियों के विद्युत मीटर सील ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी की फैक्ट्रियों के विद्युत मीटर सील
अमर उजाला मंगलौर
Updated Fri, 07 Apr 2017 10:25 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देहरादून से आई विद्युत विभाग की सतर्कता टीम ने यूपी बोन मिल में जांच की है। जांच के दौरान मिल का मीटर सील कर दिया गया है। बिजली घर में लगे मिल के मीटर को भी सील किया गया है।
शुक्रवार को मुख्य अभियंता हरिद्वार के नेतृत्व में देहरादून व हरिद्वार के अधिकारियों की टीम ने आसफनगर क्षेत्र में यूपी बोन मिल्स नामक फैक्टरी में छापामारी की। टीम ने विद्युत मीटर के अलावा लोड की जांच भी की। मीटर में गड़बड़ी की आशंका के चलते मीटर को सील कर दिया गया। इस फैक्टरी के मंगलौर बिजलीघर स्थित मीटर को भी सील कर दिया गया। इसके बाद टीम ने लंढौरा स्थित यूपी बोन मिल्स में भी जांच की । यहां भी फैक्टरी व बिजलीघर दोनो जगह के मीटर सील किए गए है। सतर्कता दल में मुख्य अभियंता बुरसाल के अलावा मनोज कंसल, एम एल प्रसाद, रघुनाथ, अक्षय कपिल आदि अधिकारी मौजूद थे। गौरतलब है कि जिन दो फैक्टरियों में छापामारी हुई हैं वो दोनो फैक्टरियां मुजफ्फरनगर के एक बड़े नेता की है। बताया जाता है कि इसी नेता की धनौरी स्थित फैक्टरी में भी आज ही विद्युत विभाग की ओर से मीटर सील करने की कार्रवाई हुई है। विद्युत विभाग के अधिशासी अभियंता अंकित जैन का कहना है कि यह कार्रवाई सामान्य कार्रवाई है। विद्युत चोरी को रोकने के लिए आगे भी कार्रवाई जारी रहेगी।