{"_id":"69d11610ee38dea467009c11","slug":"elderly-couple-beaten-and-thrown-out-of-home-son-and-daughter-in-law-accused-roorkee-news-c-5-1-drn1027-938027-2026-04-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Roorkee News: बुजुर्ग दंपती को पीटकर घर से निकाला, पुत्र-पुत्रवधू पर आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Roorkee News: बुजुर्ग दंपती को पीटकर घर से निकाला, पुत्र-पुत्रवधू पर आरोप
विज्ञापन
क्षेत्र के ओसपुर गांव में एक बुजुर्ग दंपती के साथ उनके ही पुत्र और पुत्रवधू आए दिन गाली-गलौज कर मारपीट करते हैं। आरोप है कि शुक्रवार को पुत्रवधू ने दंपती के साथ गाली-गलौज करते हुए उनकी जेब में रखे 10 हजार रुपये निकाल लिए और उन्हें घर से निकाल दिया। पीड़ित ने सुल्तानपुर पुलिस से कार्रवाई की गुहार लगाई है।
ओसपुर गांव निवासी एक बुजुर्ग व्यक्ति ने शनिवार को सुल्तानपुर पुलिस चौकी में तहरीर देकर बताया कि उसका पुत्र और पुत्रवधू आए दिन शिकायतकर्ता व उसकी पत्नी दोनों के पास साथ गाली-गलौज कर मारपीट करते हैं। बुजुर्ग दंपती ने बताया कि मकान के अंदर लगे हैंडपंप से पानी भी नहीं भरने देते है। आरोप है कि शनिवार को पुत्रवधू ने शिकायतकर्ता की जेब से 10 हजार रुपये निकाल लिए।
इसके बाद उनसे गाली-गलौज करने लगी। आरोप है कि गाली-गलौज करने से मना करने पर पुत्रवधू ने उन्हें घर से बाहर निकाल दिया है। पीड़ित ने सुल्तानपुर पुलिस चौकी में तहरीर देकर मामले की जांच कर कार्रवाई की मांग की है। सुल्तानपुर पुलिस चौकी प्रभारी नरेंद्र सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है जांच कर कार्रवाई की जाएगी।