{"_id":"6a12ee7b25364a62cb02f543","slug":"eight-trains-including-the-janata-express-will-operate-on-a-diverted-route-roorkee-news-c-37-1-hrd1015-155585-2026-05-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Roorkee News: परिवर्तित मार्ग से चलेंगी जनता एक्सप्रेस सहित आठ ट्रेनें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Roorkee News: परिवर्तित मार्ग से चलेंगी जनता एक्सप्रेस सहित आठ ट्रेनें
Sun, 24 May 2026 05:56 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की
संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की
Updated Sun, 24 May 2026 05:56 PM IST
विज्ञापन
लखनऊ मंडल में प्री एनआई और एनआई कार्य के चलते प्रभावित होगा संचालन
लक्सर। लखनऊ मंडल में पूर्व नॉन इंटरलॉकिंग और नॉन इंटरलॉकिंग कार्य के चलते 22 से 30 जून तक ट्रेनों का संचालन प्रभावित रहेगा। इस दौरान गौरा, सुवंसा, निभापुर और जंघई रेलवे स्टेशनों पर प्री एनआई और एनआई कार्य किया जाएगा। वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक आदित्य गुप्ता ने बताया कि इस अवधि में बनारस-देहरादून जनता एक्सप्रेस समेत कुल आठ ट्रेनों के मार्ग परिवर्तित किए गए हैं। ट्रेन संख्या 15119 बनारस-देहरादून जनता एक्सप्रेस 23 से 27 जून तक जंघई-फाफामऊ-मां बेहला देवी प्रतापगढ़ मार्ग से तथा 28 से 30 जून तक बनारस-प्रयागराज जंक्शन-मां बेहला देवी प्रतापगढ़ मार्ग से संचालित होगी। 15120 देहरादून-बनारस एक्सप्रेस 22 से 26 जून तक मां बेहला देवी प्रतापगढ़-फाफामऊ-जंघई मार्ग से तथा 27 से 29 जून तक प्रयागराज जंक्शन-प्रयागराज रामबाग मार्ग से चलेगी। इसके अलावा 13005 हावड़ा-अमृतसर एक्सप्रेस और 13006 अमृतसर-हावड़ा एक्सप्रेस भी वैकल्पिक मार्गों से संचालित होंगी, जबकि 12355 पटना-जम्मूतवी और 12356 जम्मूतवी-पटना एक्सप्रेस की सेवाएं भी विभिन्न तिथियों में बदले मार्ग से चलेंगी। रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि यात्रा से पहले ट्रेनों के परिवर्तित मार्ग की जानकारी अवश्य प्राप्त करें।