{"_id":"588b84f14f1c1b5c02cf6f07","slug":"eight-people-sue","type":"story","status":"publish","title_hn":"आठ लोगों पर मुकदमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आठ लोगों पर मुकदमा
अमर उजाला ब्यूरो रुड़की
Updated Fri, 27 Jan 2017 11:05 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जमीन के नाम पर धोखाधड़ी करने के आरोप में पुलिस ने चकबंदी अधिकारी और लेखपाल सहित आठ लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
कोतवाली रुड़की प्रभारी निरीक्षक ऐश्वर्य पाल ने बताया कि बेलड़ा गांव निवासी सोनू कुमार पुत्र चतर सिंह ने आठ लोगों के खिलाफ जमीन के नाम पर धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कराया है। उसका आरोप है कि बेलड़ा गांव के सचिन कुमार ने बेलड़ा निवासी राजीव कुमार, संदीप कुमार, कस्तूरी, रहमतपुर गांव निवासी रवींद्र कुमार, चकबंदी लेखपाल सुनील कुमार, संदीप सैनी तथा चकबंदी अधिकारी की मदद से उसकी पैतृक संपत्ति को हड़पने की नियत से फर्जी कागजात तैयार किए। उसके दादा एवं उनके पुत्रों को मृत दिखाकर जमीन को हड़पने का प्रयास किया। कोतवाली ऐश्वर्य पाल ने बताया कि दर्ज रिपोर्ट के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी गई है।