{"_id":"5e14cc2a8ebc3e87da1779aa","slug":"e-rickshaw-and-cash-looted-from-intoxicated-driver-roorkee-news-drn3320191102","type":"story","status":"publish","title_hn":"नशा सुंघाकर चालक से ई-रिक्शा व नगदी लूटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नशा सुंघाकर चालक से ई-रिक्शा व नगदी लूटी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ई-रिक्शा चालक को नशा सुंघाकर दो बदमाशों ने ई-रिक्शा व नकदी समेत मोबाइल लूट लिया। बदमाश चालक को सड़क किनारे फेंककर फरार हो गए। बदहवाश हालत में पीड़ित ने घर पहुंचकर परिजनों को मामले की जानकारी दी। परिजनों ने उसे अस्पताल में उपचार दिलवाया। साथ ही कोतवाली पहुंचकर पुलिस को मामले की जानकारी दी। पीड़ित की ओर से पुलिस को तहरीर दी गई है।
सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र स्थित सरस्वती कुंज निवासी अजय कुमार ई-रिक्शा चालक है। रविवार की रात वह रुड़की टॉकीज पर खड़ा होकर सवारी का इंतजार कर रहा था। इस बीच उसके पास दो लोग भारी भरकम बैग लेकर पहुंचे। दोनों लोगों ने अजय को बताया कि वह रुड़की और देहात क्षेत्र में एलईडी बल्ब बेचने का काम करते हैं। उन्हें मंगलौर में किसी को एलईडी बल्ब देने जाना है। दोनों अजय को लेकर मंगलौर की तरफ चल दिए। जैसे ही वे तांशीपुर गांव के पास पहुंचे तो दोनों ने नशीला पदार्थ सुंघाकर उसे बेहोश कर दिया। इसके बाद दोनों ने उसके जेब में रखे छह सौ रुपये की नकदी और एक मोबाइल निकाल लिया। इसके बाद दोनों उसे सड़क किनारे फेंककर ई-रिक्शा लूटकर फरार हो गए। वहीं, देर रात तक अजय के घर नहीं पहुंचने पर परिजनों ने मोबाइल पर संपर्क किया, लेकिन नंबर बंद आया। कुछ होश में आने के बाद अजय सोमवार की सुबह बेसुध हालत में घर पहुंचा और परिजनों को जानकारी दी। परिजनों ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया। उसके बाद परिजन देर शाम कोतवाली पहुंचे और पुलिस को तहरीर दी। कोतवाली प्रभारी अमरजीत सिंह ने बताया कि रुड़की टॉकीज और आसपास लगे सीसीटीवी खंगाले जा रहे हैं। जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा।