फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Due to election enmity, six people attacked two villagers

Roorkee News: चुनावी रंजिश में दो ग्रामीणों को बेरहमी से पीटा

Thu, 17 Aug 2023 12:21 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 17 Aug 2023 12:21 AM IST
विज्ञापन
Due to election enmity, six people attacked two villagers
नारसन खुर्द गांव में महिला समेत छह लोगों ने युवक पर बोला हमला
विज्ञापन




चुनावी रंजिश के चलते जैनपुर झंझेड़ी गांव में छह लोगों ने दो ग्रामीणों पर जानलेवा हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल एक ग्रामीण को हायर सेंटर रेफर किया गया है। वहीं नारसन खुर्द गांव में भी एक महिला समेत छह आरोपियों ने एक युवक पर घर में घुसकर हमला कर दिया। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।



जैनपुर झंझेड़ी गांव निवासी अफजाल ने पुलिस को बताया कि गांव के सरफराज व उनके परिवार के लोग चुनावी रंजिश रखते हैं। आरोप है कि 13 अगस्त को शाम के समय उसका भाई मोहब्बत अली उर्फ जान्नी व हसन अली हीरा चांद ईट-भट्ठे पर बैठे हुए थे। इसी दौरान सरफराज अपना ट्रैक्टर-ट्राॅली लेकर भट्ठे पर पहुंचा और उसके भाइयों की ईंट अपनी ट्राॅली में भरने लगा। दोनों व्यक्तियों ने ईंट भरने से मना कर दिया। इस पर दोनों पक्षों में कहासुनी हो गई।
विज्ञापन


कुछ ही देर बाद सरफराज के परिवार के करीब 6 लोगों के साथ धारदार हथियार व लाठी-डंडे लेकर ईंट-भट्ठे पर आ गए। उन्होंने उनपर जानलेवा हमला बोल दिया। आरोपियों द्वारा गाली-गलौज करते हुए उनके साथ मारपीट की गई। मौके पर काफी लोगों के एकत्रित होने के बाद आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। आसपास के लोगों ने गंभीर रूप से घायल दोनों व्यक्तियों को रुड़की सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। वहां हसन अली की हालत को गंभीर देखते हुए चिकित्सकों ने उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन




पुलिस ने तहरीर के आधार पर नामजद सरफराज, सलमान, उमर फारूक, शाहरुख व सत्तार निवासी जैनपुर झंझेड़ी के खिलाफ बलवा व हत्या के प्रयास समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज कर लिया है। वहीं नारसन खुर्द निवासी अमित कुमार ने पुलिस को बताया कि 20 जुलाई को वह अपने घर के पास ताऊ रामपाल के पास बैठा हुआ था। पुरानी रंजिश के चलते गांव के ही छह लोग हाथों में लाठी-डंडे वह धारदार हथियार लेकर आ गए और गाली-गलौज शुरू कर दी। इसी दौरान पीड़ित अपने घर में घुस गया।


आरोपियों ने घर में घुसकर उसके साथ मारपीट की जिसमें उसे गंभीर चोटें आई हैं। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कराया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर नामजद सावन, प्रमोद, मोहित, ललित कुमार, जोगिंदर व कविता निवासी नारसन खुर्द के खिलाफ केस दर्ज किया है। कार्यवाहक कोतवाली प्रभारी प्रमोद कुमार ने बताया कि जैनपुर झंझेड़ी व नारसन खुर्द में हुए दोनों मामलों में आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।




विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed