फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   driver sold innova car in delhi and showed loot

लूट बताकर दिल्ली में बेच दी इनोवा कार

Fri, 08 Jul 2016 11:06 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की Updated Fri, 08 Jul 2016 11:06 PM IST
विज्ञापन
बुकिंग पर कार लेकर गए एक चालक ने कार को चोर बाजार में बेच दिया और पुलिस के शिकंजे में फंसने से बचने के लिए लूट की झूठी कहानी रच दी। चालक की इस कहानी पर संदेह होने पर उससे सख्ती से हुई पूछताछ में सारी सच्चाई सामने आ गई। कार मालिक ने चालक के साथ जाकर कार कब्जे में ले ली है जबकि आरोपी चालक चकमा देकर रास्ते से फरार हो गया है। 
विज्ञापन


सिविल लाइंस निवासी श्यामजी बुकिंग पर अपनी इनोवा कार भेजते हैं। उनके पास राजस्थान की एक बुकिंग आई थी जिसके चलते उन्होंने भारत नगर निवासी एक चालक को कार के साथ बुकिंग पर भेज दिया। चालक ने एक दिन बाद उन्हें फोन पर सूचना दी कि बदमाशों ने कार लूट ली है।
विज्ञापन


इसके बाद वह रुड़की पहुंचा। कार स्वामी ने जब उसकी कहानी सुनी तो उन्हें संदेह हुआ। कहानी में कई जगह झोल नजर आए। इस पर वह पकड़ा गया। चालक ने बताया कि उसने वह गाड़ी दिल्ली में बेच दी है। इसपर वे चालक को साथ लेकर उस व्यक्ति के पास पहुंचे जिसे गाड़ी बेचना बताया गया था। गनीमत रही गाड़ी सही सलामत मिल गई। जब वे गाड़ी लेकर लौट रहे थे तो तभी चालक मुजफ्फरनगर के समीप झांसा देकर फरार हो गया। कार स्वामी ने रुड़की पहुंचकर चालक की करतूत पुलिस को बताई है। पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed