फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   drank seven crore water and forgot

सात करोड़ का पानी पी गए और भूल गए

Sat, 05 Feb 2022 09:42 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 05 Feb 2022 09:42 PM IST
विज्ञापन
drank seven crore water and forgot
जलसंस्थान के करीब 2346 उपभोक्ता सात करोड़ का पानी मुफ्त में पी गए। जब पानी का बिल जमा करने की बारी आई तो उन्होंने हाथ खड़े कर दिए। जलसंस्थान के ये केवल वे उपभोक्ता हैं जिन पर विभाग का पांच हजार रुपये से ज्यादा का बिल है।
विज्ञापन

रुड़की क्षेत्र में इस समय जलसंस्थान के करीब 12680 उपभोक्ता हैं जिन्होंने पानी का कनेक्शन लिया हुआ है। इन उपभोक्ताओं के यहां जलसंस्थान नियमित पानी की सप्लाई करता है। यदि किन्हीं कारणों से एक दिन भी इन उपभोक्ताओं के यहां पानी नहीं पहुंच पाए तो मोहल्लों में लोग हंगामा खड़ा कर देते हैं। पानी की सप्लाई के बदले विभाग इन लोगों को बिल भेजता है, जिसे अधिकतर उपभोक्ता निर्धारित समय पर जमा कर देते हैं लेकिन इसमें से करीब 2346 उपभोक्ता ऐसे हैं जिनपर विभाग का पांच हजार से लेकर लाखों रुपये तक का बिल बकाया है। इन उपभोक्ताओं ने लंबे समय से जलसंस्थान का पानी का बिल जमा नहीं किया। ऐसे में इन उपभोक्ताओं पर अब धीरे-धीरे विभाग का करीब सात करोड़ रुपये बकाया हो गया है। इस बकाए के भुगतान को लेकर बार-बार कहे जाने के बाद भी उपभोक्ता बिल जमा नहीं कर रहे हैं। स्थिति ये है कि अब इन उपभोक्ताओं पर लाखों रुपये की पैनल्टी लग चुकी है। इसके बावजूद उपभोक्ता बिल जमा करने को तैयार नहीं हो रहे हैं। ऐसे में जलसंस्थान को बड़ा राजस्व नुकसान हो रहा है। इस बकाए को लेकर जलसंस्थान ने उपभोक्ताओं को नोटिस देने शुरू कर दिए हैं। जलसंस्थान के सहायक अभियंता अनुज कुमार ने बताया कि अब तक करीब 1700 लोगों को नोटिस जारी किए जा चुके हैं। अन्य को भी जल्द नोटिस जारी कर दिए जाएंगे। साथ ही नोटिस में ये भी स्पष्ट कर दिया गया है कि यदि इसके बाद भी बिल जमा नहीं किया जाता तो उपभोक्ताओं को आरसी जारी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed