फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Doli Bhumi Girat Daskandhar, Chubhit Sindhu Siri Veteran Bhudhar...

डोली भूमि गिरत दसकंधर, छुभित सिंधु सरि दिग्गज भूधर

Sat, 16 Oct 2021 12:20 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 16 Oct 2021 12:20 AM IST
विज्ञापन
Doli Bhumi Girat Daskandhar, Chubhit Sindhu Siri Veteran Bhudhar...
दशहरा के अवसर पर आयोजित भूपतवाला में धू धू कर जलता रावण का पुतला । - फोटो : HARIDWAR
नाभि में भगवान श्रीराम का तीर लगते ही रावण का विशालकाय शरीर गिरा तो धरती, समुद्र और गगन छुभित हो उठे। आसमान से देवताओं ने पुष्प वर्षा कर श्रीराम के पराक्रम की प्रशंसा की। नेहरू स्टेेडियम में रावण और कोरोना के पुतले को जलाया गया तो आसमान में उठी आग की लपटों और आतिशबाजी की रोशनी से आसमान रोशन हो गया। लोगों ने इस नजारे को अपने मोबाइल में कैद किया। इस दौरान आयोजित दशहरा मेले का खासतौर से बच्चों ने जमकर लुत्फ उठाया।
विज्ञापन

बीटी गंज स्थित रामलीला रंगमंच स्थल पर दोपहर दो बजे भगवान राम की पूजा-अर्चना के बाद शोभायात्रा का शुभारंभ किया गया। राम-रावण युद्ध के साथ पूरे शहर में अलग-अलग मार्गों से होकर निकली शोभायात्रा दुर्गा चौक से नेहरू स्टेडियम पहुंची। यहां बनाए गए बाड़े में भगवान राम और लंकापति रावण का भीषण युद्ध शुरू हुआ, जिसे देख दर्शक रोमांच से भर गए। शाम छह भगवान राम का तीर रावण की नाभि में लगा तो उसका विशालकाय शरीर जमीन पर जा गिरा। इस दौरान 75 फीट ऊंचे रावण के साथ 35 फीट ऊंचे कोरोना के पुतले का भी दहन किया गया। आग की लपटों के साथ आतिशबाजी के नजारे ने लोगों को अचंभित कर दिया। इसके बाद नेहरू स्टेडियम में जमा भारी भीड़ मेले में पहुंची और जमकर खरीदारी की। बच्चों ने खिलौने खरीदे और खाने-पीने की चीजों का जमकर लुत्फ उठाया। इस दौरान नेहरू स्टेडियम के बाहर गंगनहर के दोनों पुलों सहित विभिन्न बाजारों में जाम लगा रहा। मौके पर विधायक प्रदीप बत्रा, मेयर गौरव गोयल, शरद गुप्ता, सुबोध गुप्ता, राकेश गर्ग, सौरभ सिंघल मौजूद रहे।
विज्ञापन

चाक-चौबंद रही सुरक्षा व्यवस्था
दशहरा पर सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद रही। नेहरू स्टेडियम सहित विभिन्न जगहों पर छह बैरियर लगाए गए थे। साथ ही मेला स्थल पर दस सब इंस्पेक्टर, 20 कांस्टेबल, 12 महिला कांस्टेबल और एक प्लाटून पीएसी की तैनाती की गई थी। ट्रैफिक प्लान के मद्देनजर नेहरू स्टेडियम तक पहुंचने वाले मार्गों पर भारी वाहनों को प्रतिबंधित किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

श्रीराम के लगाए जयकारे
रामनगर स्थित मूलराज कन्या इंटर कॉलेज मैदान में भी रावण के पुतले का दहन किया गया। श्री सनातन धर्म रामलीला समिति रामनगर की ओर से आयोजित कार्यक्रम में श्रद्धालुओं ने श्रीराम जयकारे लगाए। इस अवसर पर समिति अध्यक्ष जगदीश लाल मेंदीरत्ता, रत्नाकर शर्मा, राम भटेजा, हरिओम अनेजा, चंदन लखानी, नरेंद्र दुआ, सुरेंद्र अरोड़ा, गुलशन बत्रा, हरीश अनेजा, विशाल भारद्वाज, पंकज सतीजा, उदयभान कालरा, धर्मपाल लखानी, हरीश अरोड़ा मौजूद रहे।
बच्चों ने बनाया रावण का पुतला
रुड़की। नीशू हेरिटेज ग्रींस सोसायटी में बच्चों ने दशहरा मनाया। उन्होंने विभिन्न प्रकार की सामग्री से रावण का पुतला बनाया और शाम को दहन कर आतिशबाजी की। सोसायटी के बच्चों में शामिल अक्षित, प्रज्ज्वल, वीशू, एंजिल, शनाया, राजनंदिनी ने रावण के पुतले को तैयार कर सोसायटी के पार्क में स्थापित किया। पार्षद सचिन चौधरी ने त्योहार के उपलक्ष्य में पूरे पार्क की सफाई कराई। उन्होंने बच्चों के कार्यों की प्रशंसा की। सोसायटी अध्यक्ष सावित्री रावत और सचिव अनीता सिंघल ने सभी को दशहरे की शुभकामनाएं दीं। संवाद
धू-धूकर जला 45 फीट ऊंचा रावण का पुतला
लक्सर/खानपुर। शुक्रवार शाम को भगवान श्रीराम ने रावण वध कर लंका पर विजय प्राप्त कर ली। इसके बाद रामलीला मैदान में रावण के 45 फीट ऊंचे पुतले का दहन कर खुशियां मनाई गईं। नगर और रामलीला स्थल के आसपास दशहरा मेले में भारी भीड़ रही।

लक्सर की रामलीला में तेरहवें दिन राम की सेना द्वारा लंका पर चढ़ाई के साथ ही मेघनाद और कुंभकर्ण सहित कई वीरों के वध का मंचन किया गया था। शुक्रवार दिन में रामलीला मैदान में भगवान राम और रावण के बीच हुए युद्ध का मंचन किया गया। इस दौरान राम ने रावण की नाभि में बाण मारकर अमृत को सुखाने के बाद उसके दसों शीश काटकर लंका पर विजय प्राप्त कर ली। रावण की मृत्यु के बाद रामलीला मैदान में रावण के पुतले को आग के हवाले कर दिया गया। मेले में स्थानीय लोगों की भारी भीड़ उमड़ी। विभिन्न तरह के झूले बच्चों के आकर्षण के केंद्र रहे। रावध वध के समय रामलीला कमेटी के अध्यक्ष राहुल अग्रवाल के साथ अतुल गुप्ता, रतेंद्र तिवारी, पवन कपूर, विनित गर्ग, सन्नी अग्रवाल, प्रमोद अग्रवाल, विनय सिंघल, जितेंद्र सिंघल, राजेश जंडवानी, अजय वर्मा, सुदर्शन कपूर, सतीश मल्होत्रा, अरविंद अग्रवाल, कुशलपाल सैनी, आलोक पंवार, संजय नामदेव मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed