फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Dogs attacked a child who was flying a kite, scratched him in 50 places Roorkee News

Roorkee News: घर के पास ही पतंग उड़ा रहे बच्चे पर दस कुत्तों ने बोला हमला, 50 जगह नोंचकर बुरी तरह घायल किया

Wed, 05 Feb 2025 02:03 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की
संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की Published by: देहरादून ब्यूरो Updated Wed, 05 Feb 2025 02:03 PM IST
सार

करीब 10 लावारिस कुत्तों ने हसन पर हमला बोल दिया। कुत्ते हसन को बुरी तरह से नोंचते रहे।  गर्दन, सिर, दोनों पैरों और पेट समेत शरीर पर करीब 50 जगहों पर हमला करके बुरी तरह घायल कर दिया।

विज्ञापन
Dogs attacked a child who was flying a kite, scratched him in 50 places Roorkee News
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

घर के पास ही पतंग उड़ा रहे एक बच्चे पर करीब 10 लावारिस कुत्तों ने हमला बोल दिया। कुत्तों ने करीब 50 जगह से बच्चे को नोंचकर बुरी तरह घायल कर दिया। आसपास के लोगों ने किसी तरह बच्चे को बचाया। बच्चे को गंभीर हालत में ऋषिकेश एम्स में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन


शहर से देहात तक लावारिस कुत्तों का आतंक बना है। मंगवालर को लावारिस कुत्तों ने एक 13 वर्षीय बच्चे पर हमला बोल दिया। दरअसल, रुड़की के पाड़ली गुर्जर निवासी साजिद का 13 वर्षीय बेटा हसन घर के पास ही खाली खेत में पतंग उड़ाने गया था। इस दौरान करीब 10 लावारिस कुत्तों ने हसन पर हमला बोल दिया। कुत्ते हसन को बुरी तरह से नोंचते रहे। कुत्तों ने गर्दन, सिर, दोनों पैरों और पेट समेत शरीर पर करीब 50 जगहों पर हमला करके बुरी तरह घायल कर दिया।
विज्ञापन


शोर सुनकर आसपास के लोग डंडे लेकर मौके पर पहुंचे और कुत्तों को खदेड़ा। साथ ही सूचना बच्चे के परिजनों को दी। परिजन उसे आननफानन सिविल अस्पताल लेकर पहुंचे। वहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार देने के बाद बच्चे की गंभीर हालत देखते हुए एम्स ऋषिकेश रेफर कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें...National Games: मुकाबला हारे पर तजुर्बे का मैच जीत गए उत्तराखंड के सूर्याक्ष, छह वर्ष बड़े खिलाड़ी को दी टक्कर

उधर, इस घटना से गांव में दहशत है। ग्रामीण अपने बच्चों को घर से बाहर भेजने से भी कतरा रहे हैं। वहीं, बच्चे के पिता और ग्रामीणों ने पाड़ली गुर्जर नगर पंचायत अध्यक्ष और नगर पंचायत अधिकारी को पत्र लिखकर लावारिस कुत्तों को पकड़कर कहीं बाहर छोड़ने की मांग की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed