फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Dog attacked three people including two women

Roorkee News: दो महिलाओं समेत तीन पर किया कुत्ते ने किया हमला

Mon, 13 Jan 2025 11:51 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 13 Jan 2025 11:51 PM IST
विज्ञापन
Dog attacked three people including two women
क्षेत्र में कुत्तों का आतंक बढ़ता जा रहा है। कुत्तों के काटने के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। सोमवार को रामनगर गली नंबर-5 में एक लावारिस कुत्ते ने दो महिलाओं समेत तीन लोगों पर हमला कर उनको काट लिया। तीनों को सिविल अस्पताल में उपचार दिया गया। एंटी रैबीज इंजेक्शन न होने से उन्हें निजी अस्पताल में जाकर इंजेक्शन लगवाने पड़े।
विज्ञापन




शहर में हर गली-मोहल्ले लावारिस कुत्तों के झुंड नजर आ रहे हैं। आए दिन इनके काटने के मामले बढ़ रहे हैं। कब किस पर कोई लावारिस कुत्ता हमला कर दे, यह कहना मुश्किल है। सोमवार को रामनगर गली नंबर-5 निवासी अनीता देवी को एक लावारिस कुत्ते ने काट लिया। इसके बाद मार्ग से गुजर रही एक और महिला पर हमला कर उसे घायल कर दिया गया। यही नहीं एक युवक को भी काटा। तीनों उपचार के लिए सिविल अस्पताल पहुंचे।
विज्ञापन


अस्पताल में उन्हें प्राथमिक उपचार तो दिया गया लेकिन एंटी रेबीज इंजेक्शन नहीं लगाए गए। उनको बताया गया कि एंटी रैबीज इंजेक्शन खत्म हो गए हैं। इसके चलते उन्होंने निजी अस्पताल में जाकर एंटी रेबीज इंजेक्शन लगवाया। निवर्तमान पार्षद पंकज सतीजा ने बताया कि निगम अधिकारियों को कई बार इस संबंध में मौखिक और लिखित रूप में शिकायत की जा चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed