फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   dm ordered for second time postmortem of advocate's wife

अधिवक्ता की पत्नी का फिर हुआ पोस्टमार्टम

Fri, 20 May 2016 11:27 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की Updated Fri, 20 May 2016 11:27 PM IST
विज्ञापन

विज्ञापन

 नैनीताल हाईकोर्ट के अधिवक्ता मनीष अरोड़ा की पत्नी की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत के मामले में मृतका के परिजन हत्या की आशंका जता रहे हैं जिसके चलते परिजनों ने मृतका के दोबारा पोस्टमार्टम की मांग की। जिलाधिकारी हरिद्वार के आदेश पर पोस्टमार्टम दोबारा कराया जा रहा है। 

आजादनगर निवासी अधिवक्ता मनीष अरोड़ा नैनीताल हाईकोर्ट में प्रैक्टिस करते हैं। उनकी पत्नी पद्मिनी निवासी अधोईवाला देहरादून की बुधवार को संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। पद्मिनी बुधवार को ही पति के पास नैनीताल गई थी। मृत्यु के बाद अधिवक्ता मनीष अरोड़ा पत्नी के शव को रुड़की लाए।
विज्ञापन

पद्मिनी के परिजनों ने हत्या की आशंका जताते हुए मामले की जानकारी पुलिस को दी और शव का पोस्टमार्टम कराया, लेकिन परिजनों ने पोस्टमार्टम करने वाले चिकित्सक पर सवाल उठाते हुए दोबारा पोस्टमार्टम कराने की मांग की। इसको लेकर परिजन जिलाधिकारी हरिद्वार से मिले। जिलाधिकारी हरिद्वार ने वीडियोग्राफी के साथ पोस्टमार्टम कराए जाने के आदेश दिए। गंगनहर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक जवाहर लाल ने बताया कि जिलाधिकारी के आदेश
विज्ञापन
विज्ञापन


पर मृतका पद्मिनी का पोस्टमार्टम दोबारा कराया जा रहा है। सीएमएस डा. संजय कंसल ने बताया कि पहला पोस्टमार्टम डा. एनडी अरोड़ा ने किया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed