फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   DM got angry on Lekhpal after hearing the problem

समस्या सुन लेखपाल पर भड़के डीएम

Tue, 21 Dec 2021 08:15 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 21 Dec 2021 08:15 PM IST
विज्ञापन
DM got angry on Lekhpal after hearing the problem
तहसील दिवस में पहुंचे जिलाधिकारी ने एक फरियादी की समस्या सुनी तो वे भड़क उठे। उन्होंने क्षेत्र के लेखपाल को मौके पर बुलाकर तुरंत मौके पर भेजा। साथ ही समस्या का समाधान नहीं होने पर उन्होंने लेखपाल को निलंबित करने की चेतावनी भी दी। इसके अलावा इमलीखेड़ा में जलभराव की समस्या को लेकर भी अधिकारी गंभीर नजर आए। तहसील दिवस खत्म होने के बाद संबंधित अधिकारियों को मौके पर ही रोककर समस्या के बारे में जानकारी ली।
विज्ञापन

मंगलवार को आयोजित तहसील दिवस में जिलाधिकारी विनय शंकर पांडे पहुंचे। उन्होंने फरियादियों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान झबरेड़ा क्षेत्र के एक किसान ने अपनी जमीन संबंधी समस्या डीएम को बताई। उन्होंने बताया कि कई बार चक्कर काटने के बाद भी उनकी समस्या का हल नहीं हो पा रहा है। इसपर डीएम नाराज हो गए। उन्होंने तुरंत क्षेत्र के लेखपाल को मौके पर बुलाया। लेखपाल की बातों से संतुष्ट नहीं होने पर डीएम ने लेखपाल को तहसील दिवस छोड़कर तुरंत मौके पर जाने के निर्देश दिए। साथ ही ये भी कहा कि शाम तक समस्या का समाधान नहीं होने पर निलंबन की कार्रवाई की जाएगी। तहसील दिवस में पहुंचे रामनगर के पार्षद पंकज सतीजा ने बताया कि शहर में एडीबी की ओर से किए जा रहे कार्यों में गुणवत्ता नहीं आ रही है। इस पर डीएम ने निर्देश दिए कि इसकी जांच कराई जाए। इस दौरान लोक निर्माण विभाग के अधिकारी न होने पर भी उन्होंने नाराजगी जताई। इस बीच एक शिकायत इमलीखेड़ा से जलभराव की आई। पीड़ित ने बताया कि गांव में एक व्यक्ति ने नाले की सरकारी जमीन पर अपने घर के पिलर खड़े कर दिए हैं। इससे सड़क पर जलभराव हो रहा है अब गांव में तनाव की स्थिति पैदा होने लगी है। ऐसे में डीएम ने इस समस्या के निस्तारण के लिए ज्वाइंट मजिस्ट्रेट को निर्देश दिए। उन्होंने तहसील दिवस खत्म होने के बाद जलसंस्थान, जलनिगम और सिंचाई विभाग के अधिकारियों को मौके पर ही रोक लिया। उन्होंने सभी को मौके पर जाकर समस्या का समाधान करने के निर्देश दिए। तहसील दिवस में करीब 54 शिकायतें दर्ज हुई। इसमें से अधिकतर शिकायतें संबंधित अधिकारियों को मौके पर ही ट्रांसफर कर दी गई थी। इस दौरान सीएमओ डॉ. कुमार खगेंद्र, सीडीओ डॉ. सौरभ गहरवार, एसपी देहात परमेंद्र सिंह डोबाल, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट अंशुल सिंह, एएसडीएम विजयनाथ शुक्ला, जिला पूर्ति अधिकारी केके अग्रवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

करते रहे इंतजार नहीं आया कोई फरियादी
भगवानपुर तहसील मुख्यालय में भी तहसील दिवस का आयोजन किया गया। यहां पर एसडीएम ब्रिजेश कुमार तिवारी, तहसीलदार रेखा आर्य, बीडीओ कुसम और अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे लेकिन दोपहर एक बजे तक केवल चार फरियादी ही मौके पर पहुंचे। इन शिकायतों को भी मौके पर ही मौजूद अधिकारियों को ट्रांसफर कर दिया गया था। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

तहसील दिवस में आई 15 शिकायतें, दस का निपटारा
लक्सर मात्र 15 शिकायतें आईं। 10 शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण किया गया। कोतवाली लक्सर एवं खानपुर थाने से किसी अधिकारी की उपस्थिति नहीं होने पर उन्हें फोन करके बुलाया गया।

मंगलवार को तहसील में आयोजित तहसील दिवस में एसडीएम सुरेश गुप्ता ने अन्य विभागों के अधिकारियों के साथ लोगों की समस्याएं और शिकायतें सुनी। तहसील दिवस में कुल 15 प्रार्थना पत्र आए। इनमें 10 शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया, जबकि भी अन्य शिकायतों को कार्रवाई के लिए संबंधित विभाग को भेज दिया गया। एसडीएम वैभव गुप्ता ने विगत तहसील दिवस के दौरान आई शिकायतों पर कार्यवाही की समीक्षा की। इस दौरान तहसीलदार रमेश चंद रमोला, नायब तहसीलदार मुकेश चंद्र, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी डॉ अनिल वर्मा, मुख्य प्रशासनिक अधिकारी रविंद्र सिंह नेगी, समाज कल्याण विभाग लक्सर से संजय शर्मा, खानपुर से आंचल राठी, कृषि विभाग से पारुल चौधरी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed