फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   DLS passenger train will not run between Laksar and Saharanpur for three days

Roorkee News: तीन दिन लक्सर से सहारनपुर के बीच नहीं चलेगी डीएलएस पैसेंजर

Fri, 20 Feb 2026 12:38 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 20 Feb 2026 12:38 AM IST
विज्ञापन
DLS passenger train will not run between Laksar and Saharanpur for three days
मुरादाबाद-सहारनपुर रेलखंड पर विकास कार्यों के कारण ब्लॉक रहेगा। इसका असर छह से अधिक ट्रेनों के संचालन पर पड़ेगा। इसके कारण देहरादून - सहारनपुर डीएलएस पैसेंजर ट्रेन का संचालन 20 से 22 फरवरी के बीच लक्सर और सहारनपुर के बीच स्थगित किया गया है। तीन दिनों तक ट्रेन को लक्सर से देहरादून के बीच संचालित किया जाएगा।
विज्ञापन




वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक आदित्य गुप्ता ने बताया कि अंबाला मंडल में मुरादाबाद - सहारनपुर रेलमार्ग पर हिंडन केबिन पर 20 और 21 फरवरी को विकास और मरम्मत कार्य के चलते ब्लॉक लिया गया है। इसके कारण 20, 21 और 22 फरवरी को 54341 - 42 देहरादून - सहारपुर - देहरादून पैसेंजर ट्रेन का संचालन लक्सर से सहारनपुर के बीच स्थगित रहेगा।
विज्ञापन


ट्रेन देहरादून से लक्सर और लक्सर से ही वापस देहरादून के लिए रवाना होगी। 14305 दिल्ली - हरिद्वार एक्सप्रेस ट्रेन को 20 फरवरी को मार्ग परिवर्तित कर सहारनपुर से चलाया जाएगा। 21 फरवरी को ट्रेन को दिल्ली मंडल में 15 मिनट के लिए नियंत्रित कर चलाया जाएगा। 19565 ओखा - देहरादून उत्तरांचल एक्सप्रेस ट्रेन को भी 20 फरवरी को दिल्ली मंडल में 20 मिनट नियंत्रित किया जाएगा। 12053 हरिद्वार - अमृतसर एक्सप्रेस व 14816 ऋषिकेश - श्रीगंगानगर एक्सप्रेस 20 फरवरी को हरिद्वार रेलवे स्टेशन पर 100 मिनट नियंत्रित कर संचालित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन




-----
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed