फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Discomfort among people due to the rise and fall of Ganga's water level

गंगा के जलस्तर घटने-बढ़ने से लोगों में बेचैनी

Thu, 13 Aug 2020 11:44 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 13 Aug 2020 11:44 PM IST
विज्ञापन
Discomfort among people due to the rise and fall of Ganga's water level
खानपुर क्षेत्र के इदरीशपुर गांव में स्थित मंदिर के चबूतरे पर भरा बाढ़ का पानी। - फोटो : ROORKEE
पहाड़ी क्षेत्रों में हो रही बारिश के चलते गंगा में घट बढ़ रहे जलस्तर के चलते क्षेत्रीय ग्रामीणों की बेचैनी बढ़ी हुई है। वहीं बृहस्पतिवार को गंगा का पानी इदरीशपुर गांव के शिव मंदिर तक पहुंच गया। हालांकि गंगा का जलस्तर कम होने के बाद ग्रामीणों और तहसील प्रशासन ने राहत की सांस ली है।
विज्ञापन

पहाड़ी क्षेत्रों में हो रही बारिश के चलते दो दिन पहले गंगा चेतावनी निशान को पार कर उफान पर आ गई थी। इसके चलते क्षेत्र के डुमनपुरी, कलसिया, बालावाली, पोडोवाली, बादशाहपुर, मोहनावाला, इदरीशपुर, शेरपुर बेला, चंद्रपुरी कला, चंद्रपुरी खुर्द और उत्तर प्रदेश के रामसहायवाला व हिम्मतपुर बेला गांव की करीब दस हजार बीघा कृषि भूमि पर खड़ी गन्ने, धान और पशुओं के हरे चारे की फसलें जलमग्न हो गई थी। हालांकि उसके बाद से गंगा का जलस्तर कभी घट रहा है तो कभी बढ़ रहा है। गंगा का पानी बुधवार को इदरीशपुर गांव के समीप पहुंच गया था। वहीं बृहस्पतिवार को गंगा का पानी इदरीशपुर गांव के शिव मंदिर के चबूतरे पर पहुंच गया है। इसे लेकर गांव के ग्रामीणों की बेचैनी बढ़ी हुई है। वही लक्सर एसडीएम पूरण सिंह राणा ने बताया कि फिलहाल गंगा का जलस्तर घटा हुआ है। क्षेत्र की कुछ कृषि भूमि पर पानी जरूर फैला है। लेकिन धीरे-धीरे फसलों से भी पानी उतर रहा है। नदियों के जलस्तर पर 24 घंटे निगाह रखी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed