फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Digital X-rays started after 20 days

20 दिन बाद होने शुरू हुए डिजिटल एक्सरे

Wed, 17 Nov 2021 08:21 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 17 Nov 2021 08:21 PM IST
विज्ञापन
Digital X-rays started after 20 days
सिविल अस्पताल में करीब 20 दिन बाद डिजिटल एक्सरे शुरू होने से मरीजों को बड़ी राहत मिली है। पहले दिन ही 60 लोगों ने डिजिटल एक्सरे करवाए।
विज्ञापन

सिविल अस्पताल में वैसे तो साधारण मशीन भी है, लेकिन अधिकतर मामलों में डॉक्टर डिजिटल एक्सरे की रिपोर्ट को प्राथमिकता देते हैं। अस्पताल के ट्रामा सेंटर में डिजिटल एक्सरे मशीन लगी हुई थी। विगत 26 अक्तूबर को अचानक मशीन की टेबल खराब हो गई थी। ऐसे में लंबर स्पाइन और रीढ़ की हड्डी आदि के एक्सरे नहीं हो पा रहे थे। इससे इन मरीजों को निजी एक्सरे सेंटर पर जाना पड़ रहा था। आयुष्मान कार्ड वाले मरीजों के साथ ही अन्य मरीजों को भी आर्थिक परेशानी हो रही थी।
बुधवार को डिजिटल एक्सरे मशीन की टेबल ठीक हो गई। इससे अस्पताल में डिजिटल एक्सरे शुरू हो गए हैं। पहले दिन अस्पताल में डिजिटल एक्सरे करवाने के लिए लोगों की भीड़ लगी रही। सिविल अस्पताल के सीएमएस डॉ. संजय कंसल ने बताया कि बुधवार को मशीन के ठीक होने के बाद एक्सरे शुरू करा दिए गए हैं।
विज्ञापन

डायलिसिस यूनिट बनाने का काम शुरू
सिविल अस्पताल में डायलिसिस यूनिट लगाए जाने का काम शुरू हो गया है। अस्पताल के ट्रामा सेंटर में बनाए गए वैक्सीनेशन बूथ को वहां से शिफ्ट कर दिया गया है और यहां पर डायलिसिस यूनिट बनाने का काम शुरू हो गया। बता दें कि अस्पताल में डायलिसिस यूनिट बनाए जाने को लेकर को लेकर ढाई साल से प्रयास चल रहा है। एनआरएचम से इसके लिए डायलिसिस मशीनों के स्वीकृत होने की बात भी हुई थी, लेकिन इसके बाद कोविड की पहली लहर आ गई और इसका काम बंद हो गया। इसी बीच पिछले दिनों डायलिसिस यूनिट के लिए निदेशालय की ओर से अस्पताल का सर्वे कराया गया था। इसमें ट्रामा सेंटर में यूनिट लगाए जाने पर निर्णय लिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

लंबी छुट्टी के बाद लौटे बाल रोग विशेषज्ञ
सिविल अस्पताल में दीपावली के दौरान बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. एके मिश्रा भी अवकाश पर चले गए थे। ऐसे में अस्पताल में बच्चों के इलाज के लिए पहुंचने वाले लोगों को परेशानी हो रही थी। बुधवार को डॉ. एके मिश्रा अवकाश खत्म कर लौट आए हैं। पहले दिन उनकी ओपीडी में भीड़ लगी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed