Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Dhanteras was dull for the employees of the corporation and women welfare department.

Roorkee News: निगम और महिला कल्याण विभाग के कर्मचारियों की धनतेरस फीकी

Thu, 05 Nov 2026 10:15 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 05 Nov 2026 10:15 PM IST
विज्ञापन
Dhanteras was dull for the employees of the corporation and women welfare department.
बृहस्पतिवार देर शाम तक खातों में नहीं पहुंची तनख्वाह, 300 से अधिक कर्मचारियों के सामने आर्थिक संकट
विज्ञापन


कर्मचारियों ने सरकार से जल्द वेतन जारी करने की उठाई मांग
परिवहन निगम और महिला कल्याण विभाग के कर्मचारियों के लिए इस बार धनतेरस का त्योहार मायूसी लेकर आया है। बृहस्पतिवार देर शाम तक दोनों विभागों के 300 से अधिक कर्मचारियों के खातों में वेतन जारी नहीं हो पाया। ऐसे में कर्मचारियों के सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है। वेतन नहीं मिलने से धनतेरस की खरीदारी तो दूर परिवार का खर्च चलाना भी मुश्किल हो रहा है। आगामी त्योहारों पर भी संकट के बादल मंडराने लगे हैं।
रुड़की में परिवहन निगम के करीब 250 से अधिक कर्मचारी कार्यरत है। वहीं, महिला कल्याण विभाग के चाइल्ड हेल्प डेस्क में भी 50 से अधिक कर्मचारी है। दोनों विभागों के कर्मचारियों को अब तक वेतन नहीं मिल पाया है। कर्मचारी रोजाना अपनी शिफ्ट के अनुसार ड्यूटी कर रहे हैं लेकिन मेहनताना नहीं मिलने से उनमें नाराजगी बढ़ रही है।
विज्ञापन


कर्मचारियों का कहना है कि त्योहार के दौरान घरों में खरीदारी और अन्य जरूरी खर्चे बढ़ जाते हैं। पहले से ही देनदारियां सिर पर है। ऐसे में वेतन नहीं मिलने से परिवार का खर्च चलाना मुश्किल हो गया है। किसी से उधार लेकर त्योहार मनाना भी आसान नहीं है। कर्मचारियों ने सरकार और संबंधित विभागों से जल्द वेतन जारी करने की मांग की है। बृहस्पतिवार को दोनों विभागों के कर्मचारी वेतन नहीं मिलने से मायूस नजर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed