फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Devotees raised kavad for Mahashivratri

महाशिवरात्रि के लिए श्रद्धालुओं ने उठाई कावड़

Fri, 18 Feb 2022 10:47 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 18 Feb 2022 10:47 PM IST
विज्ञापन
Devotees raised kavad for Mahashivratri
रुड़की में महाशिवरात्री को लेकर कांवड़ लेकर अपने गंतव्य को जाते शिव भक्त। - फोटो : ROORKEE
एक मार्च को महाशिवरात्रि के लिए श्रद्धालुओं ने हरिद्वार से कांवड़ उठानी शुरू कर दी है। श्रद्धालु एक मार्च तक गंतव्य पर पहुंचकर शिव का जलाभिषेक करेंगे। पौराणिक मान्यताओं के अनुसार, फाल्गुन मास की महाशिवरात्रि का भी विशेष महत्व होता है।
विज्ञापन

आगामी एक मार्च को महाशिवरात्रि पर्व है। इसको लेकर श्रद्धालुओं में अभी से उत्साह दिखने लगा है। विभिन्न शहरों से श्रद्धालु हरिद्वार पहुंचकर कांवड़ में गंगाजल लेकर रवाना होने लगे हैं। हालांकि, इस महाशिवरात्रि पर सावन की महाशिवरात्रि की अपेक्षा कम भीड़ होती है। फिर भी कुछ समय बाद श्रद्धालुओं की भीड़ बढ़ने की संभावना है। आईआईटी स्थित सरस्वती मंदिर के पुजारी पंडित राकेश शुक्ला ने बताया कि पौराणिक मान्यता के अनुसार इस शिवरात्रि को शिवलिंग का प्राकट्य हुआ था। जबकि, सावन में पड़ने वाली महाशिवरात्रि के दिन भगवान शिवशंकर ने समुद्र मंथन से निकले विष का पान किया था। इस लिहाज से महाशिवरात्रि का विशेष महत्व होता है। कम जानकारी के चलते बहुत से श्रद्धालु सावन की महाशिवरात्रि पर ही शिव का जलाभिषेक करते हैं। उन्होंने बताया कि इस बार एक मार्च को महाशिवरात्रि को लेकर श्रद्धालु हरिद्वार से कांवड़ लेकर अपने गंतव्य की ओर बढ़ने लगे हैं। ये श्रद्धालु महाशिवरात्रि पर शिव का जलाभिषेक कर मनोकामना मांगेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed